T20 World Cup 2026: भारत को बड़ा झटका, हर्षित राणा चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर, शामिल हुआ ये दिग्गज
Rajasthankhabre Hindi February 07, 2026 04:42 PM

इंटरनेट डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार तेज गेंदबाज हर्षित राणा को घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल करने का ऐलान किया है।

हर्षित राणा को यह चोट साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले के दौरान लगी थी। उन्होंने उस मैच में सिर्फ एक ओवर फेंका और इसके बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए। बाद में उन्हें घुटने पर पट्टी बांधे देखा गया, जिसके बाद उनके खेलने को लेकर संशय गहरा गया।

हर्षित राणा के बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने मोहम्मद सिराज पर भरोसा जताया है। 31 साल के सिराज भारत के लिए अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 14 विकेट लिए हैं।

pc- aaj tak

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.