नए अवतार में आ रही Tata Punch EV, सनरूफ और 500 KM रेंज के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च
एबीपी ऑटो डेस्क February 07, 2026 06:12 PM

Tata Motors अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV Tata Punch EV Facelift को 20 फरवरी 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. नई Punch EV पहले से ज्यादा आकर्षक डिजाइन, बेहतर फीचर्स और लंबी रेंज के साथ आएगी. कंपनी का मकसद इसे ऐसे ग्राहकों के लिए पेश करना है, जो किफायती दाम में स्टाइलिश और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं. माना जा रहा है कि यह कार लॉन्च के बाद EV सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना सकती है.

डिजाइन और लुक में क्या होगा नया?

  • Tata Punch EV Facelift के डिजाइन में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसके फ्रंट फेसिया को हल्का रीडिजाइन किया जाएगा, जिसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, कनेक्टेड LED DRLs और नए अलॉय व्हील्स शामिल हो सकते हैं. आगे और पीछे के बंपर्स को भी नया लुक दिया जाएगा, जिससे SUV ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आएगी. ये बदलाव हाल ही में आई Punch ICE Facelift से प्रेरित बताए जा रहे हैं. लंबे रेंज वाले वेरिएंट्स में ऑल-फोर डिस्क ब्रेक्स भी मिल सकते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड

  • नई Tata Punch EV Facelift में बड़ा 12.3-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. इसके साथ पैनोरमिक सनरूफ और सबवूफर के साथ प्रीमियम हरमन कार्डन साउंड सिस्टम मिलने की भी उम्मीद है. टेक्नोलॉजी के मामले में यह EV पहले से ज्यादा एडवांस होगी. सेफ्टी की बात करें तो इसमें लेवल-2 ADAS फीचर्स मिलने की संभावना है, जैसे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल. इसके अलावा 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी जारी रह सकते हैं.

बैटरी और रेंज में सुधार

  • मौजूदा Punch EV में 25 kWh और 35 kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. फेसलिफ्ट मॉडल में 35 kWh बैटरी को 40.5 kWh से बदला जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Punch EV एक बार चार्ज करने पर करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है.

कितनी हो सकती है कमत?

फिलहाल Tata Punch EV की कीमत 9.99 लाख से 14.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. फेसलिफ्ट मॉडल में नए फीचर्स और बड़ी बैटरी के कारण कीमत में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. अनुमान है कि इसका टॉप वेरिएंट करीब 15 लाख रुपये तक जा सकता है.

क्या दिल्ली में पूरी तरह बैन होंगी पुरानी गाड़ियां? सरकार के नए प्लान से बढ़ी चिंता

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.