वेटरन एक्टर सुनील थापा का 68 साल की उम्र में निधन, 'मैरी कॉम' में बने थे प्रियंका चोपड़ा के कोच
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क February 07, 2026 11:12 PM

'मैरी कॉम' और 'द फैमिली मैन' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आए नेपाली एक्टर सुनील थापा का निधन हो गया है. सुनील ने 68 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. जिससे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन को खबर को CINTAA यानी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने शनिवार को कंफर्म किया है.

कैसे हुआ निधन?
सुनील थापा निधन के से एक दिन पहले ही फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. उसी दौरान वे अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कहा जा रहा है कि सुनील को अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ था जिसकी वजह से उनका निधन हो गया. हालांकि अभी अस्पताल की रिपोर्ट्स आना बाकी हैं.

CINTAA ने किया शोक व्यक्त
CINTAA ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, 'CINTAA दिग्गज एक्टर श्री सुनील थापा के 7 फरवरी 2026 को हुए निधन पर शोक व्यक्त करता है. वे कल रात तक फिल्म 'राम नाम सत्यो हो' की शूटिंग में सक्रिय रूप से लगे रहे और अंत तक अपने काम के प्रति समर्पित रहे. 17 मई 1957 को जन्मे सुनील थापा का नेपाली सिनेमा में योगदान अमूल्य और अमूल्य रहेगा. उनका अंतिम संस्कार 8 फरवरी 2026 को होगा. उनके परिवार और संपूर्ण फिल्म जगत के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं. ओम शांति।'

सिक्किम के सीएम ने शेक व्यक्ति किया
सुनील के निधन पर सिक्किम के सीएम ने भी दुख व्यक्त किया है. उन्होंने फेसबुक पर सुनील का एक फोटो शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, 'दिग्गज अभिनेता श्री सुनील थापा के निधन से गहरा दुख हुआ है, जिन्होंने विशेष रूप से 'रत कैला' के रूप में अपने दमदार अभिनय से नेपाली सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी. उनकी प्रतिभा और विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.'

बॉलीवुड में भी किया है काम
बता दें कि सुनील थापा ने मैरी कॉम की बायोपिक 'मैरी कॉम' में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया है. वे फिल्म में प्रियंका के किरदार मैरी कॉम के कोच के रूप में नजर आए थे. इसके अलावा वो 'द फैमिली मैन'  सीरीज के तीसरे सीजन में डेविड खुजोआ के किरदार में नजर आए थे. तो वहीं उन्होंने साउथ की फिल्म 'मिराई' में भी काम किया था. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.