अकेले लड़े सूर्यकुमार यादव… USA के खिलाफ इतनी गेंदों पर ठोका अर्धशतक
Sanjeev Kumar February 07, 2026 11:24 PM

Suryakumar Yadav, IND vs USA: T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपना अभियान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ पहले मैच से शुरू किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी निराशाजनक रही. टीम ने पावरप्ले के दौरान ही चार विकेट गंवा दिए गए, जिससे टीम बैकफुट पर आ गई. ओपनिंग जोड़ी और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटते चले गए. जिसके चलते स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 77 रन ही जुट पाए थे कि छठा विकेट भी गिर गया. इस समय भारतीय टीम गहरे संकट में दिख रही थी, क्योंकि अमेरिकी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दबाव बनाए रखा. लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर को संभाले रखा और अर्धशतक जड़ा.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी

ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर पर डटकर टीम को संभाला. उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए पारी को स्थिर किया और फिर आक्रामक रुख अपनाया. सूर्यकुमार ने सिर्फ 37 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. उनके शानदार शॉट्स और तेज स्कोरिंग रेट ने टीम को थोड़ी उम्मीद दी. कप्तान की इस कोशिश से टीम का स्कोर कुछ बेहतर स्थिति में पहुंचा. अमेरिका के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया, लेकिन सूर्यकुमार के सामने वह फीके नजर आए.

सूर्यकुमार यादव ने इस पारी के साथ एक खास लिस्ट में भी जगह बना ली. वह भारत की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक जड़ने वाली सिर्फ तीसरे कप्तान बने. इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ही ऐसा कारनामा कर सके थे. विराट ने 1 बार और रोहित ने 4 बार बतौर कप्तान 50 रन का आंकड़ा छुआ. वहीं, सूर्या ने कप्तान कप्तान अपने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप मैच में इस उपलब्धि को हासिल की.

खबर अपडेट हो रही है….

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.