हरियाणा : सोनीपत में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो चरस के साथ सिंडिकेट का भंडाफोड़
Indias News Hindi February 08, 2026 01:43 AM

सोनीपत, 7 फरवरी . Haryana Police की सोनीपत क्राइम ब्रांच कुंडली ने नशा तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें सरगना एक महिला है. Himachal Pradesh की रहने वाली राधा देवी और उसके साथी नरेश को ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है. बरामद चरस की अनुमानित कीमत बाजार में करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही है.

यह कार्रवाई Police की सूचना पर आधारित थी, जिसमें पता चला कि राधा देवी सोनीपत में चरस की सप्लाई करने आ रही थी.

क्राइम ब्रांच कुंडली प्रभारी जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल की राधा देवी अपने साथी नरेश के साथ सोनीपत पहुंचकर नशा सप्लाई करने वाली है. त्वरित कार्रवाई में दोनों को पकड़ा गया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से ढाई किलो चरस बरामद हुई. दोनों आरोपी अब Police हिरासत में हैं और उनकी गहन पूछताछ की जा रही है. Police का मानना है कि इससे सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.

राधा देवी की पृष्ठभूमि चौंकाने वाली है. Police जांच में सामने आया है कि उसके पिता भी नशा तस्करी में लिप्त थे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी है. उसका पति पंजाब की एक जेल में नशा तस्करी के मामले में सजा काट रहा है. परिवार की इस पृष्ठभूमि से प्रभावित होकर राधा देवी ने ज्यादा मोटी कमाई के लालच में नशा तस्करी का नया सिंडिकेट खड़ा किया. वह Haryana और पंजाब के बीच नशे की सप्लाई करती थी और इसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करती थी ताकि जांच से बची रह सके.

Haryana Police नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. हाल के महीनों में सोनीपत और कुंडली क्षेत्र में कई बड़ी खेपें बरामद की गई हैं, लेकिन महिला सरगना वाली यह गिरफ्तारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. Police का कहना है कि राधा देवी के सिंडिकेट से जुड़े अन्य तस्करों पर भी शिकंजा कसा जाएगा. राज्य में नशा माफिया को जड़ से खत्म करने के लिए गुप्त सूचनाओं पर आधारित ऑपरेशन तेज किए गए हैं.

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने Police की इस सफलता की सराहना की है. उन्होंने मांग की है कि ऐसे तस्करों के खिलाफ कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके. यह मामला नशा तस्करी में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और पारिवारिक पृष्ठभूमि के प्रभाव को उजागर करता है. Police ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एससीएच

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.