फिर बदली 'भूत बंगला' की रिलीज डेट, सलमान खान से होगा अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस क्लैश?
Himachali Khabar Hindi February 08, 2026 09:42 AM

Bhooth Bangla New Release Date Revealed: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। साल 2026 में रिलीज होने वाली इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर बदल दिया गया है। पहले मई में रिलीज होने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म को पहले ही बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया है।

बीते साल मेकर्स ने बताया था कि ‘भूत बंगला’ अप्रैल 2026 में रिलीज होगी। इसके बाद फिल्म की तारीख को आगे बढ़ाते हुए मई में लाने की अनाउंसमेंट की गई थी। हालांकि, अब एक बार फिर यू-टर्न लेते हुए फिल्म की रिलीज डेट को पीछे से आगे कर दिया गया है। यानी अब दर्शकों को इस फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

सोशल मीडिया पर हुआ नई तारीख का ऐलान

फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा एक डरावने ग्राफिक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर किया गया है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। करीब 32 सेकंड के इस प्रोमो में हॉरर टच के साथ फिल्म का काउंटडाउन दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया,
“भूत बंगला का काउंटडाउन रिवाइंड… मिलते हैं थिएटर्स में।”

 

View this post on Instagram