बॉर्डर 2 ने 300 Cr क्लब में ली एंट्री, 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, इन दो फिल्मों को छोड़ा पीछे
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क February 08, 2026 09:42 AM

बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. बॉर्डर 2 ने दो बड़ फिल्मों को पीछे भी छोड़ दिया है. आइए जानते हैं बॉर्डर 2 के कलेक्शन के बारे में.

बॉर्डर 2 का 16वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के कलेक्शन में 49.12 परसेंट की ग्रोथ दिखी. बता दें कि फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं. 

पर अगर फिल्म ने 16वें दिन 4.25 करोड़ कमाए हैं. तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 301.5 करोड़ हो गया है.

इन दो फिल्मों को छोड़ा पीछे

इसी के साथ फिल्म ने धूम और सुल्तान जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. धूम ने 290 करोड़ और सुल्तान ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब फिल्म की नजरें पद्मावत (303 करोड़), वॉर (318 करोड़) और बजरंगी भाईजान (320 करोड़) पर हैं.

बॉर्डर 2 का डे वाइज कलेक्शन

बता दें कि बॉर्डर 2 पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 36.5 करोड़ कमाए. तीसरे दिन 54.5 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने 59 करोड़, पांचवें दिन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया. एक हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ का बिजनेस किया.

वहीं फिर आठवें दिन 10.75 करोड़, नौवें दिन 17.75 करोड़, दसवें दिन 22.5 करोड़, 11वें दिन 5.75 करोड़, 12वें दिन 5.75 करोड़, 13वें दिन 4.15 करोड़ और 14वें दिन 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70.15 करोड़ का कलेक्शन किया. 15वें दिन फिल्म ने 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया.

बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. अनुराग सिंह केसरी जैसी फिल्म बना चुके हैं. केसरी को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स हैं. ये 1997 में आई बॉर्डर का सीक्वल है. बॉर्डर हिट रही थी. अब बॉर्डर 2 को भी फैंस पसंद कर रहे हैं. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.