समृद्धि शुक्ला के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. दरअसल, शो की स्टोरी लाइन दर्शकों को कुछ ज्यादा पसंद नहीं आ रही थी. इस वजह से मेकर्स ने शो में 8 साल का लीप लाने का फैसला किया. इस लीप के बाद देखने को मिल रहा है कि अरमान और अभिरा की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है.
एक तरफ अरमान अपनी बेटी माइरा को अच्छी परवरिश देने की कोशिश कर रहा है. लेकिन, उसकी सारी कोशिशें नाकाम जा रही है. दिन प्रतिदिन उसकी बेटी की हरकतें बढ़ती जा रही है. यही वजह है कि माइरा को स्कूल से बाहर निकाल दिया गया है.
ये पहला स्कूल नहीं है जिससे माइरा को बाहर किया गया हो. इससे पहले भी उसे कई स्कूलों से निकाला जा चुका है. ऐसे में अब मायरा को लगने लगा है कि उसका एडमिशन किस स्कूल में होगा. वहीं, मनोज इस बार अरमान को काफी खरी-खोटी सुनाता है.
इतना ही नहीं वो अभिरा के इंपोर्टेंस को विद्या और माइरा के सामने दिखाता है. वो अरमान से कहता है कि अभिरा की तो गलतियां बहुत निकालता था तू. अब क्या बना दिया है तूने अपनी बेटी को. ऐसा कर इसके लिए एक नया स्कूल ही खुलवा दे.
विद्या इस दौरान अरमान को सपोर्ट करने की कोशिश करती है. लेकिन, वो कहता है कि सिर्फ अच्छे स्कूल में एडमिशन करवा देना और बच्चे को उसके पसंद की चीजें लाकर दे देना यही परवरिश नहीं है. दूसरी तरफ अभिरा अपनी बेटी वाणी के संग गरीबी की जिंदगी जी रही होती है.
वो अपनी बेटी को अच्छे स्कूल में पढ़ाने के लिए खूब मेहनत करती है. ऐसे में वाणी भी अपनी मां को समझती हैं और उसे सपोर्ट करती है. वाणी खूब मन लगाकर पढ़ती है और टॉप करती है, इस वजह से उसको उसके पसंदीदा स्कूल में एडमिशन मिल जाता है. लेकिन, वाणी अपनी मां की मेहनत को देख दुखी हो जाती है. दूसरी तरह अभिरा और वाणी की तस्वीर अखबार में छपने वाली है, जिसे देख पोद्दार हाउस में खलबली मचने वाली है.