टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया प्रबल दावेदार और 3 टीमें चौकने के लिए तैयार, कौन है वो, जानिए
एबीपी लाइव February 09, 2026 10:12 AM

Team India Is A Strong Contender For The ICC T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इस बार चर्चा खिलाड़ियों या खेल की नहीं, बल्कि मैदान के बाहर की घटनाओं की हो रही है. इससे पहले शायद राजनीति का इतना असर किसी वर्ल्ड कप में नहीं देखा गया. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम प्रबल दावेदार मानी जा रही है. 

पाकिस्तान के पास कितनी ताकत?

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले हमेशा रोमांचक होते हैं. अगर इस टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत के लिए चुनौती बहुत कठिन नहीं लग रही. प्रदर्शन और ताकत के मामले में पाकिस्तानी टीम सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया के सामने नहीं दिखती. पाकिस्तान शनिवार यानी 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड से मुश्किल से मैच जीत पाया.

ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम में कितनी जान?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड इंजरी की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं हैं. इस बार टूर्नामेंट में गेंदबाजी का जिम्मा बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्लेट और नाथन एलिस पर होगा, जबकि बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, कप्तान मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी हैं. स्पिनर मैट कुहनेमन और एडम जम्पा की भारतीय सरजमीं पर अहम भूमिका होगी.

दक्षिण अफ्रीका में कितना है दम?

दक्षिण अफ्रीका भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रबल दावेदारों में से एक है, जिसके पास भारत के बाद दूसरी सबसे अच्छी गेंदबाजी आक्रमण है. इस टीम में कैगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्किया, मार्को यानसेन, केशव महाराज जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं, तो बल्लेबाजी में क्विंटन डिकॉक, एडेन माक्ररम, डेविड मिलर, रियान रिकेलटन और ट्रिस्टन स्टब्स के नाम शामिल है.

जीत का बैंड बजा पाएगा न्यूजीलैंड?

न्यूजीलैंड एक महीने से भारत दौरे पर है और ये अनुभव उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. भारत के खिलाफ आखिरी टी20 में फिन एलेन ने अच्छा प्रदर्शन किया. ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल भी अच्छी पारियां खेल चुके हैं. गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्युसन, जैकब डफी और कप्तान मिचेल सेंटनेर का अनुभव उन्हें मजबूत टीम बनाता है.

श्रीलंका अपने देश में बजा सकता है डंका

श्रीलंका अपनी जमीन पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रहा है, जिसके पास वानिंदु हसरंगा, महीष तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे जैसे स्पिनर और मथीषा पथिराना और दुष्मंता चामीरा जैसे तेज गेंदबाज हैं. इन अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर श्रीलंकाई टीम टी20 वर्ल्ड कप में कमाल कर सकती है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.