वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है, लेकिन लोगों का सनी देओल की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ के लिए क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है. 1997 की कल्ट क्लासिक बॉर्डर की इस सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. दो हफ्तों की शानदार सफलता के बाद, तीसरे वीकेंड पर भी इस फिल्म ने धमाकेदार तेजी दिखाई और शानदार कलेक्शन कर लिया. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के तीसरे संडे यानी 17वें दिन कितनी कमाई की है?
‘बॉर्डर 2’ ने 17वें दिन कितना किया कलेक्शन?
सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' नई रिलीज फिल्मों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीकेंड पर भी गर्दा उड़ान से नहीं चूकी. 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही ये वॉर ड्रामा दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. हालांकि पहले हफ्ते में शानदार परफॉर्म करने के बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट देखी गई थी लेकिन तीसरे वीकेंड पर इसने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बढ़ा ली. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद 15वें दिन बॉर्डर 2 ने 2.85 करोड़ और 16वें दिन 5.25 करोड़ कमाए.
‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
शनिवार तक, बॉर्डर 2 ने धूम 3 (290 करोड़ रुपये) और सुल्तान (300 करोड़ रुपये) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं संडे को इस फिल्म ने रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर पद्मावत (303 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है. अब यह वॉर (318 करोड़ रुपये) और बजरंग भाईजान (320 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों की कमाई को भी पार करने के करीब पहुंच रही है.
‘बॉर्डर 2’ के बारे में
बॉर्डर 2, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से इंस्पायर है और यह दिखाती है कि सेना, नौसेना और वायु सेना एक शक्ति के रूप में कैसे एकजुट होकर लड़ती हैं. अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दत्ता और निधि दत्ता ने किया है. इस वॉर ड्रामा में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, प्रणव वशिष्ठ और मेधा राणा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. बॉर्डर 2, 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है. जहां 1997 की फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी, वहीं बॉर्डर 2 भी इसी संघर्ष के बैकग्राउंड पर बेस्ड है.