'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, 18वें दिन भी कर रही शानदार कारोबार, जानें- 12 बजे तक की कमाई
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क February 09, 2026 03:42 PM

Border 2 Box Office Day 18 LIVE: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में तीसरे हफ़्ते में पहुंच चुकी है और ये बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म क रही है.  अनुराग सिंह की इस वॉर ड्रामा फ़िल्म ने अब भारत में आधिकारिक तौर पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरे हफ्ते में वीकडेज में इसके कलेक्शन में काफी गिरावट भी दर्ज की गई थी लेकिन वीकेंड पर इसने तेजी दिखाते हुए सारी भरपाई पूरी कर ली. अब असली टेस्ट तीसरे मंडे को होना है.ऐसे में चलिए यहां 'बॉर्डर 2' के तीसरे सोमवार यानी 18 वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब कुछ जानते हैं.  

 'बॉर्डर 2' ने 17 दिनों में कितनी कमाई कर डाली  (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)

  • बॉर्डर 2 ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है
  •  दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 68.72 फीसदी की गिरावट के बाद 70.15 करोड़ कमा डाले
  • इसके बाद तीसरे फ्राइडे बॉर्डर 2 ने 2.85 करोड़ की कमाई की.
  • फिर तीसरे शनिवार फिल्म ने 84.21 फीसदी की तेजी दिखाई और 5.25 करोड़ कमा डाले.
  • वहीं तीसरे संडे यानी 17वें दिन बॉर्डर 2 ने 31.43 फीसदी की ग्रोथ के साथ 6.9 करोड़ का कारोबार किया.
  • इसी के साथ भारत में इस फिल्म की 17 दिनों की  कुल नेट कमाई 309.4 करोड़ हुई है.

'बॉर्डर 2' का 18वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 18)
ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक तीसरे मंडे को यानी रिलीज के 18वें दिन इस फिल्म ने दोपहर बजे तक 0.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं  फिल्म की कमाई के आंकड़े रात तक बढ़ने की पूरी उम्मीद है. हालांकि वीकडेज की वजह कलेक्शन में मंदी भी रहेगी. इसी के साथ  बता दें कि रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े आएंगे. 

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट इंडिया)
पहला दिन 30  करोड़
दूसरा दिन 36.5 करोड़
तीसरा दिन 54.5 करोड़
चौथा दिन 59 करोड़
पांचवा दिन 20 करोड़ 
छठा दिन  13.00 करोड़
सातवां दिन 11.25 करोड़ 
आठवां दिन 10.75 करोड़
नौंवा दिन 17.75 करोड़ 
दसवां दिन 22.50 करोड़ 
ग्याहरवां दिन 5.75 करोड़ 
बाहरवां दिन 5.75 करोड़ 
तेहरवां दिन 4.15 करोड़ 
चौदहवां दिन 3.5 करोड़ रुपये 
पंद्रहवां दिन 2.85 करोड़ रुपये 
सोलहवां दिन 5.25 करोड़ रुपये 
सत्रहवां दिन 6.9 करोड़ रुपये
अठाहरवां दिन 0.1 करोड़ रुपये (दोपहर 12 बजे तक के आंकड़े)
टोटल कलेक्शन 309.5 करोड़ रुपये

 

'बॉर्डर 2' फिल्म की 18वें दिन की ऑक्यूपेंसी 
 'बॉर्डर 2'  की तीसरे मंडे, 8 फरवरी 2026 की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी की जानकारी अभी नहीं आई है.

मेकर्स के आंकड़ों के मुताबिक 'बॉर्डर 2' की वर्ल्डवाइड कमाई
 'बॉर्डर 2' के मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में कहर मचाया हुआ है और इसने 458 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. मेकर्स ने फिल्म को देश की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बताया है. 


'बॉर्डर 2' स्टार कास्ट
'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. सपोर्टिंग कलाकारों में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी शामिल हैं. यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और ये 1997 की बॉर्डर की सीक्वल है. 

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बॉलीवुड हंगामा, सैकनिक और अलग-अलग सोर्स से लिए गए हैं. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं.)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.