8th Pay Commission: आयोग ने शुरू की वेबसाइट, दे सकेंगे कर्मचारी सुझाव, वेतन बढ़ने की उम्मीदों के लगे पंख
Rajasthankhabre Hindi February 09, 2026 03:42 PM

इंटरनेट डेस्क। आपको भी अगर 8वें वेतन आयोग का इंतजार हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की हैं, जी हां केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आठवें वेतन आयोग को लेकर राहत की खबर सामने आई हैं। लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और ढांचे में बदलाव को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म होने की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है। सरकार की ओर से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दिया गया हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के लिए दिल्ली में ऑफिस की जगह सुनिश्चित की थी। जहां से आयोग अपने आगे का काम कर सकता है। वहीं, अब वेबसाइट को लाइव कर दिया गया है। इस वेबसाइट के जरिए आयोग ने कर्मचारियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स से संबंधित सुझाव मांगे है।

8वें वेतन आयोग ने सभी को साथ जोड़ने के लिए यह कदम उठाया है। आयोग ने साफ किया है कि वह अब केवल मंत्रालयों, विभागों और कर्मचारी संगठनों से ही नहीं, बल्कि आम कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से भी सुझाव और विचार लेना चाहता है। इसी उद्देश्य से मायजीओवी पोर्टल के साथ साझेदारी की गई है, ताकि हर व्यक्ति अपनी बात आसानी से आयोग तक पहुंचा सके।

pc- timesbull.com

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.