इस फिल्म के सेट पर सनी देओल का गुस्सा देख भागने लगे थे लोग
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क February 10, 2026 05:12 PM

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज के 19 दिन बाद भी खूब धूम मचा रही है.इतना ही नहीं इस फिल्म पर खूब नोटों की बारिश हो रही है. 'बॉर्डर 2' में सनी देओल की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्मों में जिस तरीके से उनका गुस्सा और जोशीला अंदाज देखने को मिलता है वो लोगों को काफी पसंद आता है.

इसी बीच सनी देओल के गुस्से से जुड़ा एक मजेदार किस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.चलिए इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि वो क्या है...दरअसल, 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'डर' में सनी देओल और शाहरुख खान ने एक साथ काम किया था.

सनी देओल ने गुस्से में फाड़ ली थी पैंट

इस दौरान दोनों के अनबन की भी खूब खबरें आई थीं. बता दें फिल्म में शाहरुख खान ने विलेन की भूमिका निभाई थी और सनी देओल लीड एक्टर के तौर पर दिखे थे.ऐसे में फिल्म के क्लाइमेक्स में एक सीन था जहां शाहरुख खान का किरदार सनी देओल के किरदार को फिल्म में चाकू मारता है. सनी देओल इस सीन से सहमत नहीं थे और गुस्से में अपनी पैंट फाड़ ली थी.


सनी देओल ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को सच ठहराया था. सनी ने फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के बारे में बात करते हुए कहा,'उस सीन को लेकर यश चोपड़ा से मेरी तीखी बहस हुई थी. मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की कि फिल्म में मैं एक कमांडो ऑफिसर हूं. मेरा किरदार माहिर और फिट है, तो ये लड़का इतनी आसानी से कैसे हरा सकता है?वो मुझे तब हरा सकता है जब मैं उसे देख न पाऊं. अगर वो मेरे देखते हुए भी मुझे चाकू मार दे तो मुझे कमांडो नहीं कहा जाएगा.'

सेट पर हर कोई डरता था?

यश चोपड़ा जब नहीं माने तो सनी देओल ने बताया कि वो एक तरफ हट गए और अपनी जींस की जेब में हाथ डाल लिया. सनी देओल ने कहा,'गुस्से में आकर मुझे पता ही नहीं चला कि मैंने अपने हाथों से अपनी पैंट फाड़ दी है.'एक्टर ने बताया कि इस घटना के बाद ये अफवाहें फैल गई थीं कि फिल्म के सेट पर हर कोई उनसे डरता है.

इस घटना के बारे में 'डर' फिल्म के एक्शन डायरेक्टर रहे टीनू वर्मा ने भी यूट्यूब चैनल इनकवर्सेशन विद ईशान में जिक्र किया था. टीनू आनंद ने बताया था कि लड़ाई सीक्वेंस को लेकर सनी देओल ने कहा था कि शाहरुख खान उन पर हमला नहीं कर सकते. क्योंकि वो एक ट्रेंड नैवी ऑफिसर हैं.

शाहरुख खान ने कही थी ये बात

टीनू आनंद ने आगे इस बारे में कहा कि शाहरुख खान ने तब रिएक्शन देते हुए कहा था,'मैं शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर नहीं हूं कि पीछे से हमला करूंगा.' टीनू ने बताया का सेट का माहौल काफी गर्म हो गया था. सनी देओल इतने गुस्से में आ गए थे कि उन्होंने अपनी जेब में हाथ डाल लिया.


उसके बाद उन्होंने अपने हाथों को इतनी जोर से दबाया कि उनकी पैंट फट गई थी.उसके बाद टीनू ने इस सीन को शूट करने के लिए बीच का रास्ता निकाला. इस सीन को उन्होंने ऐसे शूट किया जिससे शाहरुख का किरदार सनी के किरदार को चाकू मारते हुए भी नहीं दिखा और उनके पेट में चाकू भी लग गया. मालूम हो डर फिल्म के बाद सनी देओल और शाहरुख खान ने 16 सालों तक एक-दूसरे से बात तक नहीं की थी.

:-'तू दो-दो लड़कियों के साथ...' पति पर फूटा 'वड़ा पाव गर्ल' का गुस्सा, जमाने के सामने उड़ा डाली धज्जियां

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.