‘घूसखोर पंडित’ का बदलेगा नाम, विवाद के बाद मेकर्स का फैसला, Netflix ने हाईकोर्ट को दी जानकारी
सुशील कुमार पांडेय February 10, 2026 05:12 PM

नेटफ्लिक्स ने दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडित का नाम बदलने जा रहा है. कंपनी की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि फिल्म से जुड़े सभी प्रमोशनल मटेरियल को सोशल मीडिया से पहले ही हटा लिया गया है. इस दलील के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म घूसखोर पंडित की रिलीज और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका का निपटारा कर दिया. 

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि फिल्म का टाइटल और प्रस्तावित सामग्री मानहानिकारक है और साम्प्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.