इंफ्लूएंसर ने राघव चड्ढा को कह दिया 'हैंडसम', तो परिणीति चोपड़ा ने यूं किया रिएक्ट
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क February 10, 2026 05:12 PM

परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा का एक इंस्टाग्राम रील पर रिएक्शन इन दिनों खूब चर्चा में है. इस रील में एक यूज़र ने राघव चड्ढा की तारीफ की. दरअसल, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने एयरपोर्ट पर मिल रहे महंगे खाने-पीने पर सवाल खड़ा किया था.

इन्हीं की वजह से अब एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत हुई. जहां समान काफी सस्ता मिल रही हैं. वहीं अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंस्टाग्राम यूजर राघव चड्डा के काम की तारीफ करते हुए उन्हें हैंडसम कहा है. इस वीडियो पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और खुद राघव चड्डा ने रिएक्शन दिया है.

इंफ्लूएंसर ने राघव चड्ढा को कह दिया 'हैंडसम'
इंफ्लुएंसर पीयूष त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह अपने पार्टनर के साथ एयरपोर्ट पर समोसे लेते नजर आए. दोनों यह देखकर खुश दिखे कि जहां आमतौर पर एयरपोर्ट का खाना महंगा होता है, वहीं यहां चाय 10 रुपये और समोसा 20 रुपये में मिला. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'एक्सपेक्टेशन: एयरपोर्ट= महंगा, रियलिटी: 20 रुपये का समोसा + 10 रुपये की चाय. फैक्ट चेक पास.'

वीडियो में इंफ्लुएंसर ने यह भी कहा कि इतने सस्ते दाम राघव चड्ढा की वजह से ही संभव हो पाए हैं. जब वह अपनी पार्टनर से पूछता है, 'राघव चड्ढा कैसे लगते हैं?' तो वह हंसते हुए जवाब देती है, 'हैंडसम.' इस रील पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ने कमेंट किया है. यह वीडियो अब तक 90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Piyush Tripathi (@piyushiitb)

परिणीति चोपड़ा ने यूं किया रिएक्ट
राघव चड्ढा ने इस रील पर मज़ाकिया अंदाज़ में कमेंट किया, 'हाहा, उम्मीद है आपको समोसा पसंद आया होगा.' इसके परिणीति चोपड़ा ने ने आंखों वाले इमोजी और हंसी के इमोजी के साथ जवाब दिया, 'मैं पूरी तरह सहमत हूं,' जो राघव को हैंडसम कहे जाने पर उनका रिएक्शन माना जा रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं.


बता दें, राघव चड्डा ने साल 2024 में इंडियन एविएशन बिल की चर्चा के दौरान एयरपोर्ट पर मिलने वाले महंगे खाने-पीने के सामान का मुद्दा उठाया था. राघव ने अपनी स्पीच में कहा था कि आम आदमी एयरपोर्ट पर 250 रुपए की चाय और 350 रुपए के समोसे पर खर्च करता है. वहीं अब इस मुद्दे के बाद अब एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत हुई जिसमें 10 रुपए की चाय, 20 रुपए का समोसा मिल रहा है. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.