पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
कविता गाडरी February 11, 2026 01:12 AM

नौकरी पैसा लोगों के लिए भविष्य की आर्थिक सुरक्षा बहुत जरूरी होती है. हर महीने सैलरी से कटने वाला पीएफ न सिर्फ रिटायरमेंट के बाद काम आता है, बल्कि मुश्किल वक्त में भी बड़ा सहारा बनता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इस रकम को सुरक्षित रखता है और उस पर ब्याज भी देता है. लेकिन अगर आपने अपने पीएफ अकाउंट में नॉमिनी नहीं जोड़ा है, तो आगे चलकर यह लापरवाही आपके परिवार के लिए परेशानी बन सकती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको हो बताते हैं कि अगर पीएफ अकाउंट में आपने कौन सा काम नहीं किया तो आपका पैसा अटक सकता है.

पीएफ अकाउंट में नॉमिनी  जोड़ना है जरूरी

अगर अपने पीएफ अकाउंट में नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो आपका पैसा अटक सकता है. दरअसल अगर किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है और पीएफ खाते में नॉमिनी दर्ज नहीं है, तो परिवार को पीएफ की रकम निकालने में लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है. कई बार कोर्ट से प्रमाण पत्र लेने और एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट्स जमा करने पड़ते हैं. जिसमें समय और पैसा दोनों खर्च होता है. वहीं नॉमिनी दर्ज होने पर पीएफ की रकम सीधे उसी व्यक्ति को मिल जाती है, जिसे खाताधारक ने चुना होता है. इसके अलावा ईपीएफओ ने नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है. अब कर्मचारी घर बैठे अपने पीएफ अकाउंट में ई-नॉमिनेशन कर सकते हैं. इसके लिए ईपीएफओ का मेंबर पोर्टल इस्तेमाल किया जा सकता है.

पीएफ अकाउंट में नॉमिनी कैसे जोड़े?

  • पीएफ अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की ऑफिशल वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाएं.
  • यहां यूएएन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, फिर ओटीपी डालकर लॉगिन पूरा करें.
  • इसके बाद Manage सेक्शन में जाकर E-Nomination सेलेक्ट करें.
  • अब प्रोवाइड डीटेल्स टैब में जाकर अपनी जानकारी सेव करें.
  • इसके बाद फैमिली डिक्लेरेशन अपडेट करने के लिए यस पर क्लिक करें और Add Family Details में परिवार के सदस्य की जानकारी भरें.
  • Nomination Details सेक्शन नॉमिनी का नाम, आधार नंबर और एड्रेस जैसे जानकारी भरें.
  • इसके बाद E-Sign पर क्लिक करें.
  • अब आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालते ही ई-नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

किन बातों का रखें ध्यान?

पीएफ अकाउंट में आप एक से ज्यादा नॉमिनी जोड़ सकते हैं और तय कर सकते हैं कि किसे कितने प्रतिशत राशि मिलेगी. वहीं शादी या परिवार में बदलाव होने पर नॉमिनी की जानकारी अपडेट करना जरूरी है. इसके अलावा आधार और अन्य जानकारी सही-सही भरें, ताकि आगे चलकर कोई दिक्कत न हो. 

रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब 25 ट्रेनों में यात्रियों को सीट पर मिलेगा ऑनलाइन ऑर्डर किया खाना

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.