मर्दानी 3 वर्सेस बॉर्डर 2: 18वें दिन सनी देओल की फिल्म का कलेक्शन बढ़ा, रानी मुखर्जी की फिल्म का 12वें दिन ऐसा रहा हाल
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क February 11, 2026 01:12 AM

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. वहीं मर्दानी 3 भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और लगातार ठीक कमाई कर रही है. आइए जानते हैं बॉर्डर 2 ने 19 दिन और मर्दानी 3 ने 12वें दिन कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है.

मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, मर्दानी 3 ने मंगलवार को रात 9.30 बजे तक 1.53 करोड़ की कमाई है. फिल्म के रात के शोज के आंकड़े आना अभी बाकी है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 38.63 करोड़ हो गया है. 

फिल्म को मंगलवार को 13.95 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली है. मॉर्निंग शोज से 8.45 परसेंट, दोपहर के शोज से 15.91 परसेंट, शाम के शोज से 17.48 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

बता दें कि मर्दानी 3 ने 4 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. तीसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़, चौथे दिन 2.25 करोड़, पांचवें दिन 2.6 करोड़, छठे दिन 2.1 करोड़, सातवें दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 26.3 करोड़ कमाए. 

आठवें दिन फिल्म ने 1.85 करोड़, नौवें दिन 3.5 करोड़, दसवें दिन 4.25 करोड़, 11वें दिन 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया.

बॉर्डर 2 ने 19वें दिन किया इतना कलेक्शन

बॉर्डर 2 ने 19वें दिन 2.61 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म के रात के कलेक्शन के आंकड़े आने अभी बाकी हैं. सनी देओल की इस फिल्म ने टोटल 314.36 करोड़ की कमाई की है. 18वें दिन से फिल्म की कमाई में हल्की ग्रोथ दिखी है.

फिल्म को मंगलवार को 11.14 करोड़ की ऑक्यूपेंसी मिली है. मॉर्निंग शोज में 6.28 परसेंट, दोपहर के शोज में 11.9 परसेंट, शाम के शोज में 15.19 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली है. बॉर्डर 2 ने पहले दिन 30 करोड़ कमाए थे. पहले हफ्ते में धमाल मचाते हुए फिल्म ने 224.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70.15 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म 300 करोड़ कल्ब में भी शामिल हो गई है. इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया था.

फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलीजत दोसांझ जैसे स्टार्स थे.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.