Homemade Conditioner: आजकल प्रदूषण, धूल-मिट्टी, केमिकल वाले शैंपू और लगातार बदलती लाइफस्टाइल का असर सबसे पहले हमारे बालों पर दिखता है. बाल रूखे, बेजान और उलझे-उलझे से नजर आने लगते हैं. ऐसे में शैंपू के बाद कंडीशनर लगाना आम हो गया है. पुरुष हो या महिलाएं…बालों को स्मूथ बनाए रखने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल कर रही हैं. लेकिन लंबे समय तक मार्केट वाले केमिकल से भरे कंडीशनर का इस्तेमाल करने के बाल वक्त के साथ और खराब होने लगते हैं. ऐसे में जरूरी है कि, आप नेचुरल चीजों से बने कंडीशनर का यूज करें.
अगर आप भी अपने बालों को नेचुरल तरीके से पोषण देना चाहती हैं और बिना ज्यादा खर्च के उन्हें सिल्की-स्मूथ बनाना चाहती हैं, तो घर पर बना कंडीशनर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए महंगी चीज़ की जरूरत नहीं पड़ेगी. सिर्फ 3 चीज़ों से आप ऐसा कंडीशनर बना सकती हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि, घर पर ही नेचुरल चीजों से कंडीशनर बनाने का आसान तरीका.
ये भी पढ़ें: 5 चीजें जो त्वचा को बनाएंगी नेचुरली ग्लोइंग, बिना मेकअप फोटो आएगी कमाल
बालों के लिए कंडीशनर क्यों है जरूरी ?पबमेड के मुताबिक,बालों में कंडीशनर लगाना इसलिए जरूरी होता है, क्योंकि इसमें मौजूद त्तव बालों को मुलायर और चमकदार बनाकर एंटीस्टैटिग गुण प्रदान करता है. इससे बाल मैनेजेबल बनते हैं और कंघी करने पर कम टूटते हैं. जब हम शैम्पू करते हैं, तो स्कैल्प की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल तो निकल जाता है, लेकिन प्रोसेस में बालों की नेचुरल नमी काफी हद तक हट जाती है. रिसर्च के मुताबिक, शैम्पू बालों की बाहरी परत क्यूटिकल को थोड़ा खोल देता है, जिससे बाल रूखे, उलझे और कमजोर हो सकते हैं. वहीं, कंडीशनर के गुण क्यूटिकल को बंद करने का काम करते हैं, जिससे बाल स्मूथ और सिल्की बनते हैं.

अगर आपको बाल ड्राई और बहुत ज्यादा फ्रिजी रहते हैं तो आपके लि एलोवेरा, नारियल तेल और शहद से बना कंडीशनर बेस्ट है. इसे बनाने के लिए 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल, 1 टेबलस्पून नारियल तेल, 1 टीस्पून शहद लेना है और इन सभी को मिक्स करके एक पेस्ट बना लेना है. इसे गीले बालों पर सिर्फ लंबाई पर लगाना है और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद पानी से धो लें. ये कंडीशनर बालों को काफी मुलायम और फ्रिज फ्री बनाता है.
दही + ऑलिव ऑयल + नींबू कंडीशनरअगर आपके बालों में बहुत ज्यादा डैंड्रफ रहता है या बाल बेजान से हो गए हैं. तो आपके लिए दही, ऑलिव ऑयल और नींबू से बना कंडीशनर बेहतर है. इसे बनाने के लिए 3 टेबलस्पून दही, 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयलऔर ½ टीस्पून नींबू का रस लेना है. इन तीनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट बना लें. अब शैंपू करने के बाद गीले बालों में स्कैल्प से लेकर पूरे बालों में लगाएं. 15 मिनट तक लगाए रखें फिर पानी से धो लें. इससे डैंड्रफ भी हट जाएगा और बाल भी शाइनी बनेगे.
केला + दूध + शहद का कंडीशनरहेयर कलर या किसी हेयर ट्रीटमेंट की वजह से बाल अगर डैमेज हो गए हैं तो आपके लिए केला, दूध और शहद से बना कंडीशनर अच्छा ऑप्शन है. इसके लिए 1 पका केला लेना है और इसे अच्छे से मैश कर लें. अब इसमें 2 टेबलस्पून दूध और 1 टीस्पून शहद मिलाएं. इसे अपने बालों पर 20 मिनट के लिए लगना है. इसे बालों को नेचुरल सॉफ्ट बनाता है और शाइन भी देता है.
ये भी पढ़ें: नहीं रहेगी सुस्ती, थकान भी होगी दूरऑफिस में बैठे-बैठे करें ये 5 एक्सरसाइज