TVS-Yamaha-Suzuki… स्टोरेज के मामले में कौन बादशाह, ये 5 स्कूटर सब पर भारी; चेक करें पूरी लिस्ट
Money9Live February 11, 2026 08:42 AM

Scooter with big storage: स्कूटर खरीदते समय माइलेज और आराम के साथ-साथ लोग सबसे पहले जिस चीज को देखते हैं, वह है उसकी अंडरसीट स्टोरेज. रोजमर्रा के इस्तेमाल में हेलमेट, बैग, सब्जियां या ऑफिस का सामान रखने के लिए बड़ी स्टोरेज बेहद काम आती है. आम तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटरों में यह जगह ज्यादा मिलती है, लेकिन पेट्रोल स्कूटर भी अब इस मामले में पीछे नहीं हैं.

इंजन और फ्यूल टैंक के बावजूद कई पेट्रोल मॉडल ऐसे हैं जो शानदार स्टोरेज ऑफर करते हैं. इस रिपोर्ट में हम भारत में बिक रहे उन पांच पेट्रोल स्कूटरों की बात कर रहे हैं जिनकी स्टोरेज सबसे बड़ी है और जो परिवारों से लेकर युवा राइडर्स तक, सभी के लिए काम के साबित हो सकते हैं.

BMW C 400 GT

BMW का यह मैक्सी स्कूटर इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. इसमें 37.6 लीटर की बड़ी स्टोरेज मिलती है. हाल के अपडेट में सीट के नीचे की जगह को नया डिजाइन दिया गया, जिससे स्टोरेज और बढ़ गया. आगे की तरफ भी छोटा स्टोरेज बॉक्स दिया गया है. कीमत करीब 10.99 लाख रुपये होने के कारण यह बाकी स्कूटरों से काफी महंगा है.

TVS Jupiter 110 और 125

TVS Motor Company के ये दोनों मॉडल 33 लीटर की स्टोरेज देते हैं, जो भारत में बने स्कूटरों में सबसे बड़ी मानी जाती है. फ्यूल टैंक नीचे होने से सीट के नीचे ज्यादा जगह मिलती है. इसमें दो हाफ-फेस हेलमेट आसानी से रखे जा सकते हैं.

Yamaha का यह स्पोर्टी स्कूटर 24.5 लीटर की स्टोरेज देता है. इसमें फ्लैट फ्लोर नहीं है, लेकिन फ्यूल टैंक बीच में होने से सीट के नीचे अच्छी जगह बनती है. इसमें LED लाइट और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Suzuki Access 125

Suzuki के इस लोकप्रिय स्कूटर में अब 24.4 लीटर की स्टोरेज मिलती है. नए अपडेट के बाद इसमें पहले से ज्यादा सामान रखा जा सकता है. आगे की तरफ छोटे स्टोरेज पॉकेट भी दिए गए हैं.

TVS Ntorq 125 और 150

TVS Motor Company के ये स्पोर्टी स्कूटर 22 लीटर की स्टोरेज के साथ आते हैं. यह परिवार वाले स्कूटरों से थोड़ी कम है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त मानी जाती है.

इसे भी पढ़ें- इस रेलवे स्टॉक में हलचल! रेल मंत्रालय से लगातार मिल रहा लाखों का ऑर्डर, DII ने भी लगाया पैसा!

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.