ईपीएफओ से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब अपने ही पीएफ का पैसा निकालने के लिए न तो लंबा इंतजार करना पड़ेगा और न ही लंबी कागजी कार्रवाई से गुजरना होगा. दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन मार्च-अप्रैल 2026 में एक नया डेडीकेटेड मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है. जिसके जरिए यूपीआई के माध्यम से सीधे बैंक खाते में पीएफ का पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि ईपीएफओ नया ऐप तो लॉन्च कर रहा है लेकिन इसमें क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी.
उमंग से अलग होगा नया ईपीएफओ ऐप
अधिकारियों के अनुसार यह नया ऐप मौजूद उमंग ऐप से अलग होगा. इसे सीधे सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट से लिंक किया जाएगा और यह भीम समेत अन्य यूपीआई ऐप्स के साथ काम करेगा. इसका मकसद पीएफ निकासी को पूरी तरह बैंकिंग लेवल की सुविधा देना है. वहीं नए सिस्टम के तहत ईपीएफओ अकाउंट से पैसा सीधे सब्सक्राइबर के लिंक्ड बैंक का अकाउंट में ट्रांसफर होगा. इसके बाद मेंबर यूपीआई पिन डालकर तुरंत पैसा निकाल सकेंगे. फिलहाल यह सुविधा उपलब्ध नहीं है और पीएफ निकालने के लिए यूएएन पोर्टल या उमंग ऐप से क्लेम करना पड़ता है जिसमें समय लगता है.
ट्रायल मोड में है सिस्टम
ईपीएफओ ने इस नई सुविधा का ट्रायल शुरू कर दिया है. अभी करीब 100 डमी अकाउंट्स पर टेस्टिंग की जा रही है, ताकि तकनीकी खामियों को समय रहते दूर किया जा सके. वहीं अधिकारियों का कहना है की टेस्टिंग पूरी होने के बाद ऐप को मार्च के अंत तक रोल आउट किया जा सकता है.
कितना पीएफ निकाला जा सकेगा?
नियमों के अनुसार मेंबर्स अपने इपीएफ बैलेंस का अधिकतम 75 प्रतिशत हिस्सा निकाल सकेंगे. बाकी 25 प्रतिशत राशि खाते में रखना अनिवार्य होगा, ताकि रिटायरमेंट फंड सुरक्षित रहे. वहीं नौकरी छूटने की स्थिति में यही नियम लागू होंगे. इसके अलावा बचें हुए 25 प्रतिशत पीएफ को तय समय के बाद ही निकाला जा सकेगा
नए ऐप में मिलेगी यह खास सुविधाएं
ईपीएफओ 3.0 की दिशा में बड़ा कदम
यह नया ऐप ईपीएफओ 3.0 अपग्रेड का हिस्सा है. जिसके तहत डिजिटल क्लेम, फास्ट वेरीफिकेशन और आसान सर्विसेज पर जोर दिया जा रहा है. ईपीएफओ का कुल कॉपर करीब 26 लाख करोड़ रुपये का है और इससे जुड़े करीब 30 करोड़ सब्सक्राइबर है. जिनमें से लगभग 7.5 करोड़ एक्टिव मेंबर्स है. इसके अलावा माना जा रहा है कि नई यूपीआई सुविधा के बाद बीमारी, शादी, शिक्षा या किसी आपात स्थिति में पीएफ का पैसा निकालना बहुत आसान और तेज हो जाएगा.
PF अकाउंट से निकालना है पैसा लेकिन भूल गए UAN नंबर, 2 मिनट में ऐसे कर सकते हैं रिकवर