AI समिट के चलते होटलों के रेट आसमान पर, एक रात का किराया ₹3.25 लाख के पार, दिल्ली में ठहरना हुआ 'हवाई सफर' से भी महंगा
Webdunia Hindi February 11, 2026 11:42 AM

राजधानी दिल्ली के आलीशान होटलों में कमरा मिलना अब आम आदमी तो क्या, अमीरों के लिए भी चुनौती बन गया है। दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू होने वाले चार दिवसीय 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' (India AI Impact Summit) ने शहर के लग्जरी होटलों की डिमांड में रिकॉर्ड तोड़ उछाल ला दिया है। आलम यह है कि शहर के टॉप होटल्स या तो पूरी तरह 'ओवरबुक्ड' हैं या फिर कमरों के लिए ऐसी कीमतें वसूल रहे हैं जो होश उड़ा देने वाली हैं।

ALSO READ: Artificial Intelligence Rules : 20 फरवरी से AI नियम सख्त: बिना लेबल AI कंटेंट नहीं चलेगा, डीपफेक तुरंत हटाने का आदेश

बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के आने से न केवल होटलों बल्कि दिल्ली के पूरे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भारी मांग देखी जा रही है।

ALSO READ: Who is Shabana Mahmood : Epstein files से PM की कुर्सी खतरे में, क्या मुस्लिम महिला बनेगी प्रधानमंत्री

दुनिया का सबसे बड़ा AI महाकुंभ

मीडिया खबरों के मुताबिक साल 2026 में होने वाला यह समिट अब तक आयोजित किए गए चार वैश्विक AI सम्मेलनों में सबसे बड़ा होने की उम्मीद है। इसी के चलते दुनिया भर के दिग्गज और प्रतिनिधि दिल्ली पहुंच रहे हैं, जिससे होटल इंडस्ट्री में 'बूम' आ गया है।

ALSO READ: What is Phishing : सावधान! एक गलत क्लिक और बैंक खाता साफ: जानें क्या है 'फिशिंग' और कैसे बचें इस डिजिटल जाल से

सामान्य दिनों से 6 गुना ज्यादा किराया

होटलों के किरायों में आए इस उछाल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 'द लीला पैलेस' की वेबसाइट पर 16 फरवरी के लिए एक रात का किराया: 'रन ऑफ द हाउस' रूम के लिए ₹3,25,740 तक पहुंच गया है। ' रॉयल क्लब रूम' के लिए मेहमानों को ₹3,26,990 चुकाने पड़ रहे हैं। मार्च में जो कमरा लगभग ₹44,000 से ₹60,000 प्रति रात में उपलब्ध है, समिट के दौरान उसकी कीमत 6 गुना ज्यादा वसूली जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जैसे ही समिट खत्म होगी, कीमतें वापस जमीन पर आ जाएंगी। अगर आप यही कमरे एक महीने बाद यानी 15 मार्च के लिए बुक करते हैं, तो उनकी कीमत काफी कम है। Edited by: Sudhir Sharma

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.