Brihaspati Dosh: बृहस्पति दोष हो तो कैसे आते हैं डरावने सपने? जानें गुरुवार को क्या करें उपाय
TV9 Bharatvarsh February 12, 2026 11:43 AM

Guruwar Ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह के सातों दिन का अपना एक विशेष महत्व माना गया है, लेकिन इसमें गुरुवार का दिन बहुत शुभ, पावन और फलदायी माना गया है. यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत किया जाता है. इस दिन पूजन और व्रत करने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन खुशहाल बना रहता है.

ये दिन श्री हरि के साथ-साथ बृहस्पति देव को भी समर्पित किया गया है. इस दिन बृहस्पति देव की भी पूजा जाती है. साथ ही अगर कुंडली में बृहस्पति दोष होता है, तो इस दिन कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं. बृहस्पति दोष लगने पर जीवन में कई परेशानियां आती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बृहस्पति दोष में कैसे डरावने सपने आते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं. साथ ही जानते हैं कि गुरुवार को क्या उपाय करें?

बृहस्पति दोष होने पर आते हैं ऐसे सपने

शास्त्रों के अनुसार, कुंडली में कमजोर या अशुभ बृहस्पति (गुरु) दोष होने पर व्यक्ति को मानसिक अशांति, भ्रम और नकारात्मक ऊर्जा के कारण डरावने सपने आ सकते हैं. इसमें रेंगने वाले जीव बार-बार दिखाई देना, ऊंचाई से गिरना, परीक्षा में फेल होना, या सम्मान खोने जैसे सपने शामिल हैं. ये सपने आत्मघाती विचार या मन में निराशा भी पैदा कर सकते हैं.

गुरुवार को करें ये उपाय

गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके पूजा करनी चाहिए. केले में भगवान विष्णु का वास होता है. इसलिए इस दिन केले के पेड़ की भी पूजा करनी चाहिए. इस पावन दिन पर व्रत रखना चाहिए. इस दिन दान करना चाहिए. हल्दी का प्रयोग करना चाहिए. क्योंकि पीली चोजों का संबंध बृहस्पति देव से बताया गया है. इस दिन ॐ वृं बृहस्पतये नमःयाॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नमः का 108 बार जप करना चाहिए. इन सभी उपायों से कुंडली में बृहस्पति मबबूत होते हैं.

ये भी पढ़ें: Meenakshi Devi Ki Katha: इस देवी से है महादेव का जन्मों का नाता, देवताओं को किया था पराजित

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.