गुजरात के स्कूलों, अस्पतालों और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट, स्टारलिंक और गुजरात सरकार के बीच करार
Webdunia Hindi February 13, 2026 05:42 AM

गुजरात की भूपेन्द्र पटेल सरकार ने राज्य में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने Starlink के साथ एक Letter of Intent साइन किया है। इसका उद्देश्य दूरदराज, बॉर्डर और कम कनेक्टिविटी वाले इलाकों तक हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है। इस पहल से उन क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ने की उम्मीद है, जहां अभी टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सीमित है। राज्य सरकार का मानना है कि यह कदम गुजरात की डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने बताया कि गुजरात सरकार ने Starlink के साथ LoI एक्सचेंज किया है, जो SpaceX की सब्सिडियरी है। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत उन इलाकों में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस दी जाएगी, जहां अभी तेज और भरोसेमंद इंटरनेट की कमी है। मुख्यमंत्री के अनुसार इस पहल से रिमोट, बॉर्डर, ट्राइबल और अंडरसर्व्ड क्षेत्रों में हाई स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्ध हो सकेगा। इससे राज्य की डिजिटल कनेक्टिविटी मिशन और रणनीतिक डिजिटल पहलों को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से ई गवर्नेंस, कॉमन सर्विस सेंटर्स और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की पहुंच भी मजबूत होगी।

राज्य सरकार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का असर पब्लिक सर्विस डिलीवरी पर भी देखने को मिलेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, टेली मेडिसिन, डिजास्टर मैनेजमेंट और सिक्योरिटी सिस्टम्स में डिजिटल आउटरीच को बेहतर करने पर फोकस रहेगा। इसके अलावा, ट्राइबल और एस्पिरेशनल जिलों में सरकारी सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। Edited by : Sudhir Sharma

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.