ICC T20 World Cup 2026 : नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जानकारी दी कि इस मुकाबले में टीम इंडिया में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण इस मैच में भाग नहीं ले पाएंगे, जिसके चलते संजू सैमसन को उनकी जगह खेलने का मौका मिला है। इसके अलावा, मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है।