अमेरिका के मैप वाले कांड के पीछे पाकिस्तान, अब खुशी से झूम उठा, बोला- 'हमने हटवाया...'
एबीपी लाइव February 13, 2026 01:12 PM

पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि उन्होंने अमेरिका से कहकर भारत के उस मैप को हटवाया, जिसमें PoK को भारतीय क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (12 फरवरी) को एक बयान में कहा कि उन्होंने मैप को लेकर अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया था, जिसके बाद इसे संशोधित किया गया. 

दरअसल बीते दिनों यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) ऑफिस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भारत का एक मैप पोस्ट किया था. इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) समेत पूरे जम्मू-कश्मीर और अक्साई चिन को भारतीय क्षेत्र में दिखाया गया था. हालांकि USTR ऑफिस के हैंडल से बाद में इस मैप को हटा दिया गया.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने गुरुवार (12 फरवरी) को कहा कि हां यह मैप कुछ हैंडल पर लगाया गया था. हमने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया और जब उन्हें पता चला कि यह मैप गैर-कानूनी था. उन्होंने आगे कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि अमेरिका की तरफ से हमारे इलाके के कानूनी संयुक्त राष्ट्र से स्वीकृत मैप को हाईलाइट करने के लिए जरूरी सुधार किया गया है, जो साफ तौर पर जम्मू और कश्मीर को एक विवादित विषय बताता है, जिसका सेटलमेंट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार जनमत संग्रह के जरिए किया जाना है.

पाक अखबार डॉन ने क्या बताया
पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर को लेकर इंटरनेशनल मैप मौजूद है, जिसमें पाकिस्तानी और भारतीय इलाकों को अलग किया गया है. डॉन की रिपोर्ट में डिप्लोमेटिक सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और वॉशिंगटन में विदेश विभाग के अधिकारियों के सामने मैप को लेकर विरोध जताया था. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी अधिकारियों ने जोर दिया था कि जम्मू-कश्मीर एक विवादित इलाका है.

भारत कई मौकों पर साफ कर चुका है कि उसे अपने इलाके के लिए बाहरी देशों (खासकर किसी तीसरे देश) के वैलिडेशन की जरूरत नहीं है, लेकिन अमेरिका के आधिकारिक हैंडल से इस तरह का मैप शेयर करना रणनीतिक महत्व रखता है. अमेरिकी अधिकारियों ने इस मैप को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और महात्मा गांधी के अपमान पर लोगों में गुस्सा, थाने के सामने जुटी भीड़

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.