Meaning of the names of Ram Charan Upasana twins: साउथ के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला बीते 31 जनवरी को जुड़वा बच्चों, जिसमें एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता बने हैं. दोनों ने ही खास ऐलान के साथ अपने बच्चों को दुनिया से परिचित कराया है.
हाल ही में रामचरण ने हैदराबाद स्थित अपने घर पर एक नामकरण समारोह आयोजित किया और अपने बेटे और बेटी का नाम साझा किया.
राम चरण और उपासना ने अपने बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है. वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान नाम के पीछे का मतलब बताते हुए नामकरण समारोह से जुड़ी जानकारी भी साझा की.
Chiranjeevi के घर आया वारिस, Ram Charan के बच्चों की कुंडली क्या कहती है? देखें फोटो
इस बारे में बात करते हुए राम चरण ने कहा कि, बच्चों का नामकरण हम दोनों के लिए बेहद ही निजी और आध्यात्मिक फैसला था. मेरी पत्नी उपासना और मैंने इसपर काफी चर्चा की, लेकिन इस निर्णय में हमारे माता-पिता का भी अहम योगदान था.
हमारी संस्कृति में बड़ों को ज्ञान और सम्मान की नजर से देखा जाता है. इसलिए इस प्रक्रिया में हमारी उपस्थिति काफी अहम रखती है. हमारे बेटे का नाम शिवराम दो शाश्वत आदर्शों के बारे में बताता है, भगवान शिव और भगवान राम संयम के साथ शक्ति, धर्म के साथ भक्ति का प्रतीक.
यह मेरे पिता के जन्म के नाम शिव शंकर वर प्रसाद को भी दर्शाता है, इसलिए इसमें वंश और कृतज्ञता की भावना भी समाहित है.
हमारी बेटी का नाम अनवीरा देवी जो असीम साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है. वीरा का संबंध वीरता से होता है और अन इसे असीम विस्तार देता है.
देवी जानबूझकर जोड़ गया ताकि हमें याद रखें कि शक्ति और कृपा एक साथ मौजूद रहे. हमारे लिए ये नाम मात्र पहचान नहीं, बल्कि शक्ति, प्रेम और साहस का प्रतीक है.
बातचीत के दौरान उपासना ने दूसरी बार मां बनने पर बताया कि, सच में मदरहु़ड की फीलिंग काफी शांत और सचेत अनुभव महसूस कराता है. उन्होंने बताया कि, पहली बार आपके लिए सबकुछ नया होता है, लेकिन थोड़ा मुश्किल भरा भी. इस बार मैं ज्यादा शांत और स्थिर अनुभव कर रही हूं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.