रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. शो में दिखाई जाने वाली कहानियों के बदौलत ही इस बार अनुपमा ने टीआरपी में नंबर वन का पोजिशन हासिल किया है और बाकी शोज को मात दिया है. इन दिनों शो में मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है.
अनुपमा पिछले कुछ दिनों से कोठारी हाउस में रह रही है और अपनी बेटी राही का ध्यान रख रही है. वहीं, कोठारी हाउस में कुणाल और कीर्ति के आने से नया ड्रामा शुरू हो गया है. कीर्ति अपने पति कुणाल को खूब टॉर्चर करती है. लेकिन, दुनिया के सामने ऐसा दिखाती है कि बुरा उसके साथ हो रहा है.
कोठारी परिवार के लोग इस दौरान कुणाल को ही गलत समझ रहे होते हैं. लेकिन, अनुपमा के सामने कीर्ति की सच्चाई आ चुकी है. ऐसे में वो कुणाल को सपोर्ट करने का फैसला करती है. साथ ही वो कुणाल को कहती है कि कीर्ति के सारे काले करतूतों को रिकॉर्ड करे.
गौतम दिलवाएगा प्रेम को गुस्सा
अनुपमा के कहने पर कुणाल ऐसा ही करने वाला है. दूसरी तरफ प्रेम और प्रेरणा वापस आ चुके हैं. लेकिन, प्रेरणा से प्रेम काफी नाराज है और इस बात की भनक माही और गौतम को लग जाती है. वो इसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. प्रेम को पोक कर गौतम उसे काफी गुस्सा दिलवा देता है.
इसी बीच परिवार के लोग वहां पहुंच जाते हैं. प्रेरणा वहां से कमरे में चली जाती है. वहीं, माही और गौतम हंसते हुए अपनी गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं. वहीं, अनुपमा अपनी बेटी के लिए एक नया डिश बनाती है. राही वहां पहुंच जाती है. राही पूछती है कि आपने कुछ नया बनाया है क्या इस पर अनुपमा कहती है कि हां यूट्यूब देख नया ट्राई किया है.
ऐसे में राही अपनी मां को कहती है कि आपको मां अणपूर्णा का आशीर्वाद मिला है आप कुछ करती क्यों नहीं हैं. अब तो आपके साथ दो-दो टीम है. टीम मुंबई और टीम अहमदाबाद. इस बीच अनुपमा को अनू की रसोई की याद आती है.