स्किन केयर के लिए मार्केट में ढेरों ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं. आपको सस्ती और महंगी यानी हर तरह की चीज मिल जाएगी. पर मन में सवाल हमेशा रहता है कि कहीं इनमें मौजूद केमिकल स्किन डैमेज तो नहीं कर देगा. इनसे इंस्टेंट रिजल्ट तो मिल जाता है लेकिन कभी-कभी नुकसान भी होता है. ऐसे में घरेलू नुस्खों को आजमाना की सलाह दी जाती है. भारत में फिर से आयुर्वेदिक या घरेलू नुस्खों का ट्रेंड बढ़ रहा है. देसी चीजों को स्किन पर लगाने से नुकसान भी कम होता है. स्किन केयर की बात करें तो स्क्रब, क्लींजिंग और फेस क्लीनअप के लिए कई ऐसे देसी उपाय हैं जिनसे निखरा हुआ चेहरा पाया जा सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको फेस क्लीनअप कैसे सस्ते में घर पर ही किया जा सकता है, ये बताने जा रहे हैं.
आयुर्वेदिक तरीकों से फेस को चमकाना चाहते हैं तो ये जान लें कि वात, कफ और पित्त दोष पर फोकस जरूरी है. आयुर्वेद कहता है कि सेहदमंद दिखने और त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए शरीर का अंदरूनी रूप से ठीक होना जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं कि आप किन घरेलू नुस्खों से फेस का क्लीनअप कर सकते हैं.
सस्ते में फेस क्लीनअप के लिए टिप्सनींबू, बेसन, दूध और चीनी जैसी चीजें सस्ते में मिल जाएंगी और आप इनसे चेहरे का क्लीनअप कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन चीजों से चाहे तो हफ्ते में तीन बार फेस का क्लीनअप किया जा सकता है. जहां चीनी इसमें स्क्रब का काम करेगी वहीं नींबू और दूध से चेहरे पर निखार आएगा. इसके अलावा बेसन पोषण देने का काम करेगा. इन चीजों से चेहरे की देखभाल करने से क्लीनजिंग तो होगी साथ ही हाइड्रेशन भी बरकरार रहेगा.
फेस क्लींजिंग- क्लींजिंग करने से पोर्स में जमी गंदगी बाहर निकलती है. पोर्स में अगर गंदगी है तो ये पिंपल्स बन बन जाते हैं और इन्हें कंट्रोल न किया जाए तो दाग-धब्बे बन जाते हैं. इसलिए क्लींजिंग के जरिए पोर्स को क्लीन करना जरूरी है. क्लींजिंग के लिए गुलाब जल में नींबू का रस मिलाएं और कॉटन शीट को इसमें भिगोकर स्किन पर रब करें. ऐसे फेस पर जमी गंदगी रिमूव हो पाएगी.
स्किन स्क्रबिंग- इस प्रोसेस में स्किन क्लीन तो होती है साथ ही डेड सेल्स भी रिमूव होते हैं. पर स्क्रब करते हुए ध्यान रखें कि ये माइल्ड होनी चाहिए ताकि पोर्स बड़े न हो जाए. फेस की स्क्रबिंग करने के लिए एक चम्मच दूध में चीनी का पाउडर मिलाएं. अब हल्के हाथों से स्किन की 1 से 2 मिनट के लिए स्क्रबिंग करें.
फेस पर मास्क लगाएं- क्लींजिंग या स्क्रबिंग के बाद पोर्स को नॉर्मल करने के लिए फेस पैक लगाना जरूरी है. इसके लिए बेसन, शहद और थोड़ी सी हल्दी का इस्तेमाल करें. एक बर्तन में चुटकी भर हल्दी, बेसन और शहद को मिक्स करें. बैटर जब गाढ़ा हो जाए तो इसे फेस पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसे हटाने के लिए नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें. इसके बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
इन चीजों को इस्तेमाल करने में सिर्फ 50 रुपये खर्च होंगे. इन तीन स्टेप वाले प्रोसेस से स्किन क्लीन होगी और चमकदार नजर आएगी. वैसे नुस्खों को आजमाने से पहले अपनी स्किन टाइप का जरूर ध्यान रखें. इसके अलावा एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.