बिहार के दरभंगा जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे एक युवक की ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी. युवक लड़की बनकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था. घटना जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोटगाह गांव की है.
सूचना पर पहुंची पुलिस के युवक को ग्रामीणों से बचाया और उसे इलाज के लिए पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. युवक की पहचना बिरौल थाना क्षेत्र के रामनगर-सुपौल बाजार निवासी साहिल खान के रूप में हुई. युवक गुरुवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव मोटगाह पहुंचा था.
लड़की बनकर प्रेमिका से मिलने गया था युवकसाहित खान लड़की के कपड़े पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. कुछ ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा, तो उससे इसके बारे में पूछा, लेकिन वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाई. इस दौरान बच्चा चोर समझकर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मश्किल से उसे भीड़ से बचाया और उसे थाने लेकर आई. सूचना पर युवक के परिजन थाने पहुंचे और फिर पुलिस ने उसे इलाज के बाद छोड़ दिया.
वहीं बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. अगर शिकायत मिलती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.
सोशल मीडिया पर लड़की से हुई थी दोस्तीपुलिस पूछताझ में साहिल ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए लड़की दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. गुरुवार रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहचान पिछाकर लड़की के पकड़े पहन कर पहुंचा था. इस दौरान गांव के कुछ लोगों से उसे इस अवस्था में देख लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी और इतने में कुछ ग्रामीणों बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी.