बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की उठाई मांग, लोकसभा 9 मार्च तक स्थगित
Navjivan Hindi February 13, 2026 05:43 PM
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम ज़मानत दे दी है, जिन पर राजस्थान पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया था। संसद के बजट सेशन के दूसरे हिस्से के लिए लोकसभा की कार्यवाही 9 मार्च 2026 को फिर से शुरू करने के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा आज दोपहर 12 बजे फिर से शुरू होगी सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट

सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। आईटी कंपनियों के शेयर में भारी नुकसान से बाजार में गिरावट आई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 883.4 अंक या 1.05 प्रतिशत टूटकर 82,791.52 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 262.60 अंक या 1.02 प्रतिशत फिसलकर 25,544.60 अंक पर रहा।

प्रौद्योगिकी शेयर पर पिछले सत्र से जारी बिकवाली का दबाव बरकरार रहा। सेंसेक्स में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट देखी गई।

इटर्नल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान में रहे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में रहे।

बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 1.93 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 1.40 प्रतिशत टूटा।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कंपोजिट गिरावट में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पीसकारात्मक दायरे में रहा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीएनपी, रहमान को जीत की बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत पर उसके नेता तारिक रहमान को बधाई दी और कहा कि एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश को सभी भारतीय नागरिकों का हमेशा सहयोग मिलेगा।

खड़गे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से, मैं तारिक रहमान और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बांग्लादेश में संसदीय चुनाव जीतने पर हार्दिक बधाई देता हूं। भारत और बांग्लादेश के बीच इतिहास, भाषा, संस्कृति तथा अनेक अन्य समानताओं के गहरे और मजबूत संबंध हैं।"

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्थिरता और शांति के लिए एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश को सभी भारतीय नागरिकों का हमेशा सहयोग प्राप्त रहेगा।

दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच तेलंगाना- निज़ामाबाद के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में म्युनिसिपल इलेक्शन के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटिंग 11 फरवरी को हुई थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शकरपुर टीम और अपराधियों के बीच उस्मानपुर में मुठभेड़ हुई। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, ITO के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 174 दर्ज किया गया, जो 'मॉडरेट' कैटेगरी में है। बांग्लादेश चुनाव में BNP का शानदार प्रदर्शन, तारिक रहमान का PM बनना तय

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने चुनाव में जीत का दावा करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और समर्थकों से जश्न नहीं मनाने की अपील की है। पार्टी ने कहा कि जीत का उत्सव मनाने के बजाय आज पूरे देश में समर्थक शुक्रवार की नमाज में शामिल होकर पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को याद करें।

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेगम खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी करीब 20 साल के बाद सरकार बनाती दिख रही है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.