सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। आईटी कंपनियों के शेयर में भारी नुकसान से बाजार में गिरावट आई।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 883.4 अंक या 1.05 प्रतिशत टूटकर 82,791.52 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 262.60 अंक या 1.02 प्रतिशत फिसलकर 25,544.60 अंक पर रहा।
प्रौद्योगिकी शेयर पर पिछले सत्र से जारी बिकवाली का दबाव बरकरार रहा। सेंसेक्स में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट देखी गई।
इटर्नल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान में रहे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में रहे।
बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 1.93 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 1.40 प्रतिशत टूटा।
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कंपोजिट गिरावट में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पीसकारात्मक दायरे में रहा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीएनपी, रहमान को जीत की बधाई दीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत पर उसके नेता तारिक रहमान को बधाई दी और कहा कि एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश को सभी भारतीय नागरिकों का हमेशा सहयोग मिलेगा।
खड़गे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से, मैं तारिक रहमान और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बांग्लादेश में संसदीय चुनाव जीतने पर हार्दिक बधाई देता हूं। भारत और बांग्लादेश के बीच इतिहास, भाषा, संस्कृति तथा अनेक अन्य समानताओं के गहरे और मजबूत संबंध हैं।"
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्थिरता और शांति के लिए एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश को सभी भारतीय नागरिकों का हमेशा सहयोग प्राप्त रहेगा।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने चुनाव में जीत का दावा करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और समर्थकों से जश्न नहीं मनाने की अपील की है। पार्टी ने कहा कि जीत का उत्सव मनाने के बजाय आज पूरे देश में समर्थक शुक्रवार की नमाज में शामिल होकर पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को याद करें।
बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेगम खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी करीब 20 साल के बाद सरकार बनाती दिख रही है।