विधानसभा में चर्चा के दौरान सीएम योगी ने विपक्ष की घेराबंदी करते हुए कहा कि कुछ लोग अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये वो लोग हैं जो माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ते हैं। योगी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है और अब किसी भी अपराधी को 'मसीहा' बनने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
यह नया उत्तर प्रदेश है...हालिया कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का मुद्दा उठाया। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि 'वंदे मातरम' इस देश की आन-बान-शान है। उन्होंने सदन में जोर देकर कहा कि वंदे मातरम का अपमान कोई नहीं कर सकता है और जो इसका विरोध करता है, उसका कान पकड़ कर बाहर करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय कुछ दल वोट बैंक और तुष्टिकरण के लिए अपराधियों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नए उत्तर प्रदेश में अब गुंडागर्दी और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala