राउंड फेस कट में चेहरे की लंबाई और चौड़ाई लगभग बराबर होती है, गाल भरे हुए दिखाई देते हैं और जबड़ा गोल शेप में होता है. इस फेस कट में नुकीले एंगल कम होते हैं, इसलिए चेहरा सॉफ्ट और भरा-भरा लगता है. कुल मिलाकर कहें तो, अगर आपका चेहरा ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं से लगभग एक-सा लगे और किनारे गोल दिखें, तो उसे राउंड फेस कट कहा जाता है.
राउंड फेस शेप पर वैसे तो सभी हेयरस्टाइल काफी सूट करते हैं. लेकिन अगर आप अपने चेहरे को थोड़ा इंहैंस करना चाहती हैं तो सारा तेंदुलकर की तरह स्लीक फ्रंट पार्टिशन करके चोटी बना सकती हैं. आजकल वैसे भी चोटी काफी ट्रेंड में है. इस चोटी को आप बैबी ब्रेथ या फिर गजरे से सजा सकती हैं.
गोल फेस पर बन भी काफी अच्छा लगता है. सारा ने लूज बन बनाया है. बन के लिए पहले सारा ने चोटी बनाई है और फिर इसे फोल्ड करते हुए लूज बन बनाया है. आगे से बैंग्स निकाले हैं, जो भरे हुए चेहरे को थोड़ा बैलेंस दिखाने के लिए अच्छे लग रहे हैं.
अगर आप अपने चेहरे को थोड़ा पतला दिखाना चाहती हैं तो बालों में कर्ल्स कर सकती हैं. इससे बाल बाउंसी लगते हैं और चेहरे पर फोकस कम जाता है. सारा ने ओपन हेयर में ही पतली-पतली चोटी बनाई हैं, जो हेयरस्टाइल को थोड़ा क्लासी बना रही हैं.
स्लीक हेयर भी गोल चेहरे को निखारने का काम करते हैं. इसके लिए आप सारा की तरह स्लिक हेयर करके पहले पोनी टेल बना लें. इसके बाद पोनीटेल में गेप करते हुए रबड़ से उसे टाई करें और बबल जैसी शेप दें. ये बबल चोटी बनाने में काफी आसान है और दिखने काफी स्टाइलिश लगती है.
कर्ली हेयर भी गोल फेस भी काफी सूट करते हैं. हेयरस्टाइल की बात करें तो, पहले बालों को कर्ल कर लें. इसके बाद फ्रंट से कुछ बालों को लेकर पीछे की तरफ टाई करें. फ्रंट से हल्का सा बाउंस दें. ये लुक गोल चेहरे को इंहैंस करता है.
पोनी टेल बनाना चाहती हैं तो, स्लिक हेयर कर सकती हैं. सारा ने फ्रंट पार्टिशन की है, जिसके बाद सभी बालों को लेकर पोनी बनाई है. ये हेय़रस्टाइल काफी क्लीन और सोफेस्टिकेटेड लुक दे रहा है.