Indonesian Brothers Viral Video : इंडोनेशिया के दो भाइयों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘बोले चुड़ियां’ का कवर गाते नजर आ रहे हैं। रेस्टू और सिंग्गिह नाम के इन भाइयों ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
वीडियो में बड़ा भाई गिटार बजाते हुए गाने की धुन छेड़ता है और पूरे आत्मविश्वास के साथ हिंदी बोल गाने की कोशिश करता है। वहीं छोटा भाई उसके साथ खड़े होकर झूमता, नाचता और मुस्कुराता दिखाई देता है।
View this post on Instagram
इस प्रस्तुति की सबसे खास बात यह है कि दोनों भाइयों को हिंदी भाषा नहीं आती। इसके बावजूद उन्होंने गाने के शब्दों को याद कर, सुर और भाव के सहारे बेहतरीन अंदाज में पेश किया।
बड़े भाई की आवाज और गिटार की ताल ने गाने को खूबसूरती से सजाया, जबकि छोटे भाई की मासूम हरकतों और उत्साह ने वीडियो को और भी प्यारा बना दिया। दोनों की आपसी तालमेल और खुशी साफ नजर आती है, जिससे दर्शक भी मुस्कुराने पर मजबूर हो जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने की पर्फोमेंस की जमकर तारीफहोने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती और यह दुनिया को जोड़ने की ताकत रखता है।
कुछ ने बड़े भाई की गायकी और गिटार की सराहना की, तो कई लोगों को छोटे भाई की एनर्जी बेहद पसंद आई। इस वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी लोग इन्हें उतने ही प्यार से सुनते और गाते हैं।
ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।