वैलेंटाइन डे के मौके पर जहां लोग फूल और उपहार देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं, तो वही नोएडा में दो पत्नियों ने अपने पतियों को जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा दिया है. नोएडा के सेक्टर 62 में स्थित फोर्टिस अस्पताल में दोनों महिलाओं ने अपनी-अपनी किडनी दान कर गंभीर रूप से बीमार पतियों को नया जीवन दिया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दोनों किडनी ट्रांसप्लांट कर दी गई है. अब मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है. दोनों मरीज लंबे समय से किडनी फेलियर से जूझ रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, 57 वर्षीय जयपाल कई सालों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ रहे थे. उन्हें पहले लीवर से जुड़ी बीमारी के कारण ट्रांसपेरेंट करना पड़ा था. इसके बाद उनकी किडनी भी धीरे-धीरे खराब होने लगी. लगातार डायलिसिस के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. डॉक्टर ने बताया कि शरीर में टॉक्सिन बढ़ाने और इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण उनकी स्थिति नाजुक हो गई है. अब ऐसे में उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत है.
पत्नियों ने दी दान की किड़नीवहीं, दूसरे मामले में 48 वर्षीय अमित कुमार लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे. अनियंत्रित रक्तचाप के चलते उनकी दोनों किडनी खराब हो गई. हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने साफ कर दिया कि अब किडनी ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प है. इसके बाद उन्होंने भी किडनी ट्रांसप्लांट कराने का विचार मना लिया. जब परिवार में अन्य सदस्य स्वास्थ्य कारणों से डोनर नहीं बन सके, तब दोनों मरीजों की पत्नियों ने आगे बढ़कर किडनी दान करने का निर्णय लिया.
साढे तीन घंटे चली सर्जरीजरूरी मेडिकल जांच, ब्लड ग्रुप मैचिंग और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रांसप्लांट की तारीख तय की गई. डॉक्टर की टीम ने करीब साढे तीन घंटे चली सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. ऑपरेशन के बाद दोनों मरीजों को आईसीयू में निगरानी में रखा गया है. कुछ दिनों की देखभाल के बाद हालत में सुधार होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. नेफ्रोलॉजी विभाग के निदेशक डॉक्टर अनुज पोरावल ने बताया कि दोनों मामले चुनौतीपूर्ण थे.
खासकर उस मरीज का जिसका पहला लिवर ट्रांसप्लांट हो चुका था. पूरी टीम ने सावधानी के साथ सर्जरी की. एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और क्रिटिकल केयर टीम से लेकर तमाम डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में मौजूद रहे. वहीं, अस्पताल प्रबंध का कहना है कि दोनों पत्नियों की हालात भी पूरी तरह से ठीक है. बस अब आगे नियमित फॉलो अप जारी रहेगा.