तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद Vijay Varma को मिला नया प्यार? वैलेंटाइन पोस्ट से सोशल मीडिया पर मची हलचल
Himachali Khabar Hindi February 15, 2026 07:42 AM

Vijay Verma New Girlfriend: विजय वर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से अलग होने की खबरों के बाद फैंस की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि क्या उनकी जिंदगी में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच वैलेंटाइन डे पर विजय ने ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

विजय वर्मा के पोस्ट से मचा बवाल

14 फरवरी को ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की। फोटो में वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे थे, लेकिन लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने उस पोस्ट में ‘खुशी आहूजा’ नाम के अकाउंट को टैग किया और कैप्शन में लिखा“हैप्पी वैलेंटाइन डे टू माई फॉरएवर” साथ में लाल दिल का इमोजी भी जोड़ा।

बस इतनी सी बात ने इंटरनेट पर चर्चाओं की बाढ़ ला दी। फैंस ने तुरंत कयास लगाने शुरू कर दिए कि विजय को नया प्यार मिल गया है। कई लोगों ने कमेंट कर बधाई देनी शुरू कर दी, तो कुछ यह जानने के लिए उत्सुक थे कि आखिर ये खुशी आहूजा कौन हैं।

हालांकि, जब लोग उस टैग किए गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहुंचे, तो वहां एक अलग ही नजारा था। प्रोफाइल पर लगी तस्वीर में लिखा था “आपको बेवकूफ बनाया गया है।” इससे साफ हो गया कि यह पूरा मामला एक मजाक था। विजय ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने फॉलोअर्स के साथ हल्का-फुल्का प्रैंक किया था।

कुछ फैंस ने इस शरारती अंदाज की तारीफ की और इसे मजेदार बताया, जबकि कुछ लोग थोड़े हैरान रह गए कि उन्होंने पोस्ट को सच मान लिया था।

ये भी पढे़ं-

ऐसे शुरू हुई थी तमन्ना संग लव स्टोरी

गौरतलब है कि विजय और की मुलाकात नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर हुई थी। 2022 में दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आईं और 2023 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक भी किया। करीब दो साल तक साथ रहने के बाद 2025 में दोनों के अलग होने की खबर आई। फिलहाल विजय वर्मा की रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सस्पेंस बरकरार है। लेकिन इतना तय है कि उन्होंने वैलेंटाइन डे पर अपने फैंस को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.