Holi sweets and snacks: होली-रंगपंचमी का त्योहार स्वाद, रंग और रिश्तों का खूबसूरत संगम है। पारंपरिक पकवानों के बिना यह उत्सव अधूरा लगता है। रंगपंचमी के खास पकवान ही त्योहार की असली पहचान हैं। मिठास, नमकीन और ठंडक से भरे ये व्यंजन परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटने का बेहतरीन जरिया हैं।
इस रंगपंचमी, अपने घर पर इन खास व्यंजनों को बनाकर परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार की खुशियां दोगुनी करें। इस होली-रंगपंचमी, इन स्वादिष्ट रेसिपियों को जरूर आजमाएं और रंगों के साथ स्वाद का भी भरपूर आनंद लें!ALSO READ: Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना
रंग खेलने के बाद ठंडाई का एक गिलास शरीर और मन दोनों को ताजगी देता है। बादाम, सौंफ, काली मिर्च और केसर से बनी ठंडाई होली की पहचान है।
सामग्री:
* 1 लीटर दूध
* 8-10 बादाम
* 1 चम्मच सौंफ
* 4-5 काली मिर्च
* केसर
* चीनी स्वादानुसार
* कुछेक गुलाब की पंखुडि़यां
विधि:
1. बादाम, सौंफ और काली मिर्च पीस लें।
2. दूध उबाल कर अच्छा ठंडा करें।
3. पिसा मिश्रण और चीनी मिलाएं।
4. अब ठंडा करके ऊपर से गुलाब की पंखुडि़यां डालकर परोसें।
---
2. लाजवाब मालपुआघी में तला हुआ और चाशनी में डूबा मालपुआ होली की खास मिठाइयों में शामिल है। कई स्थानों इसे रबड़ी के साथ परोसा जाता है।
सामग्री:
* 1 कप मैदा
* 1/2 कप दूध
* 1/2 कप चीनी (चाशनी के लिए)
* इलायची पाउडर
* घी
विधि:
1. मैदा और दूध मिलाकर घोल तैयार करें।
2. घी में गोल आकार में तलें।
3. चीनी की चाशनी बनाकर उसमें डुबो दें।
अब चाशनी में डूबा मिठास देता लाजवाब मालपुआ सर्व करें।
---
3. श्रीखंड रेसिपीसामग्री:
* 2 कप दही
* 1/2 कप चीनी
* 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
* केसर के कुछ धागे
* पिस्ता और बादाम (कटा हुआ, सजाने के लिए)
विधि:
1. दही को एक मलमल के कपड़े में लटका कर उसका पानी निकाल लें।
2. गाढ़ा दही एक बर्तन में रखें।
3. उसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर (यदि प्रयोग कर रहे हैं) मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
4. इसे कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।
5. सजाने के लिए कटा हुआ पिस्ता और बादाम छिड़कें।
6. श्रीखंड तैयार है, इसे ठंडा परोसें।
---
4. पुरन पोली सामग्री:
* 1 कप चना दाल
* 1/3 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) या चीनी
* 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
* 1 कप आटा
* कुछेक केसर के लच्छे
* 1/4 चम्मच नमक
* घी (तलने के लिए)
विधि:
1. चना दाल को उबालकर अच्छी तरह से मिला लें।
2. अब 1 कढ़ाई में उसे सेकें और उसमें गुड़ या चीनी मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
3. इलायची पाउडर के साथ कुछेक केसर के लच्छे मिलाएं तथा ठंडा होने के लिए रख दें।
4. अब आटे में हल्का सा नमक डालकर थोड़ा पानी डालकर आटा गूंध लें।
5. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना कर, हर लोई में 2 चम्मच के करीब तैयार पुरन भरकर उसे बेलन से बेल लें।
6. तवे पर घी डालकर पोली को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं।
7. गरमा गरम पुरन पोली तैयार है, अब इसे घी में डूबोकर परोसें।
---
5. होली-रंगपंचमी में नमकीन का तड़का मठरी और कचौरीत्योहारों पर मीठे के साथ नमकीन का संतुलन जरूरी है। मठरी और कचौरी जैसे स्नैक्स होली के रंगों के साथ-साथ घर आए मेहमानों के स्वागत के लिए परफेक्ट होते हैं।
सामग्री:
* मैदा
* अजवाइन
* नमक
* तेल
विधि:
1. मैदा में मसाले मिलाकर आटा गूंथ लें।
2. छोटी मठरी या कचौरी का आकार दें।
3. तेल गरम करके धीमी आंच पर कुरकुरी तलें।
होली के रंगों के साथ-साथ नमकीन का तड़का लगाएं और मठरी तथा कचौरी का आनंद लें।
होली-धुलेंड़ी का त्योहार स्वाद, रंग और रिश्तों का खूबसूरत संगम है, जो पारंपरिक पकवानों के बिना यह उत्सव अधूरा लगता है। तो देर किस बात कि इस होली, अपने घर पर इन खास व्यंजनों को बनाकर परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार की खुशियां दोगुनी करें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Holi recipes: रंगों और स्वाद का संगम: होली-धुलेंड़ी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान