Kalki 2 में इस एक्ट्रेस को मिला सबसे दमदार रोल, जिसने पहली फिल्म में ऐसे मचाया था धमाल
TV9 Bharatvarsh March 07, 2026 06:45 PM

Kalki 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्मों का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यूं तो इस साल की शुरुआत में ही उनकी ‘द राजा साब’ रिलीज हो चुकी है. पर 450 करोड़ रुपये में बनी फिल्म 200 करोड़ में ही थम गई. और देखते ही देखते बहुत बड़ी फ्लॉप हो गई. खैर, उम्मीद तो यह भी है कि इस साल उनकी और हनु राघवपुडी की ‘फौजी’ भी आने वाली है. हालांकि, इससे पहले ही संदीप रेड्डी वांगा की SPIRIT का काम शुरू हो चुका है. लेकिन फौजी के चक्कर में काम होल्ड पर करना पड़ा. वहीं, दूसरी ओर KALKI 2898 AD सीक्वल का शूट चालू हो चुका है. जिसका अपडेट खुद अमिताभ बच्चन ने दिया था, जिनके साथ कमल हासन भी नजर आ रहे थे. फिल्म में किस एक्ट्रेस को दमदार रोल मिल गया है, जान लीजिए?

साल 2024 में प्रभासकी फिल्म ‘कल्कि’ आई थी, जिसमें उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण बतौर फीमेल लीड दिखीं. साथ ही अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा बनकर खूब दिल जीता. फिल्म ने दुनियाभर से तगड़ा कारोबार कर लिया था. 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म के सीक्वल में अब दीपिका नहीं होंगी, क्योंकि वो पिक्चर से बाहर हो चुकी हैं. इसी बीच किसके रोल को लेकर अपडेट मिला है, जानिए.

‘कल्कि 2’ में किसे मिलेगा ज्यादा स्क्रीन टाइम?

हाल ही में एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में दिशा पाटनी को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलेगा. फिलहाल उनके रोल को लेकर यही चर्चा चल रही है. दरअसल वो पार्ट 1 का भी हिस्सा थीं, पर कोई खास रोल नहीं था. बस प्रभास के अपोजिट कुछ देर के लिए देखने को मिलती है. साथ ही एक गाना भी फिल्माया था. इस बीच दिशा ने बताया कि, दूसरे पार्ट में उनका रोल पहली फिल्म के मुकाबले ज्यादा बड़ा होगा. वो कहती हैं- पहले पार्ट में, मेरा एक गाना था. लेकिन सीक्वल में ज्यादातर टॉकी वाले हिस्से हैं, जिनमें खास एक्टर्स हैं. हालांकि, दिशा भी इस बार दमदार रोल की उम्मीद कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer: कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने बता दिया डेट और

दरअसल एक्ट्रेस को पहली वाली फिल्म में देख लोगों ने कोई खास अच्छे रिएक्शंस नहीं दिए थे. क्योंकि पहली फिल्म में उन्हें काफी कम स्क्रीन टाइम मिला था, तो लोगों ने कहा कि- इससे अच्छा नहीं लेते फिल्म में. हालांकि, कुछ लोग उन्हें बड़े रोल में देखना चाहते थे,पर जब ऐसा नहीं हुआ तो वो निराश हो गए.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.