इंटरनेट डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामनें होंगी। भारतीय टीम की कोशिश लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर होगी। वहीं न्यूजीलैंड ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है।
खिताबी मुकाबले के बाद विजेता और उप-विजेता टीम्स को अच्छी खासी ईनामी रकम मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.50 करोड़ रुपये) मिलेंगे, वहीं फाइनल हारने वाली टीम यानी रनर अप को 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 14.67 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलेगी।
टी20 वर्ल्डकप 2026 की प्राइज मनी
विजेता- लगभग ₹27.50 करोड़
उप-विजेता- लगभग ₹14.67 करोड़
सेमीफाइनल में हारने वाली टीम्स- लगभग ₹7.24 करोड़
5वें से 12वें स्थान वाली टीम- लगभग ₹3.48 करोड़
13वें से 20वें स्थान वाली टीम- लगभग ₹2.29 करोड़
pc- espncricinfo.com