T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथी बार होगी आईसीसी की खिताबी जंग
samacharjagat-hindi March 07, 2026 06:45 PM

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को एक रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है। अब 8 मार्च 2026 यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह चौथी बार है जब आईसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

इससे पहले हुए तीन बड़े फाइनल मुकाबलों में कीवी टीम का पलड़ा भारी रहा है, जहां उन्होंने दो बार जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय टीम केवल एक बार ही न्यूजीलैंड को फाइनल में पटखनी दे पाई है।

आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में कीवी टीम हमेशा भारत के लिए एक बड़ी चुनौती रही है। इनमें साल 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद साल 2021 में पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि, भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पुराना हिसाब चुकता कर दिया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने सामने है।

pc-espncricinfo.com


© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.