Bollywood: केवल 37 रुपए लेकर घर से निकले थे अनुपम खेर, कॅरियर बनाने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई
samacharjagat-hindi March 07, 2026 07:43 PM

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता और फिल्मकार अनुपम खेर का आज जन्मदिन है। 71 वर्ष के हो चुके अनुपम खेर का जन्म आज ही के दिन यानी 07 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। अनुपम खेर ने शानदार अभिनय के दम बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज हम आपको अनुपम खेर से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम ने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला के डीएवी स्कूल से की। इसके बाद शिमला के संजौली स्थित सरकारी कॉलेज में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने से पहले उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में भारतीय रंगमंच का अध्ययन करने के लिए पढ़ाई छोड़ दी। अनुपम खेर ने साल 1978 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक किया। इसके बाद वह रंगमंच से जुड़ गए। 80 के दशक में अभिनेता बनने का सपना लिए हुए मुंबई का रुख किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुपम खेर केवल 37 रुपए लेकर घर से निकले थे। इसके बार वह मुंबई आए थे।

कॅरियर बनाने से पहले कई मुश्किलों का करना पड़ा था सामना
अनुपम खेर को बॉलीवुड में कॅरियर बनाने से पहले कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं उन्हे कई रातें प्लेटफार्म पर गुजारनी पड़ी थी। तीन साल तक कोई काम नहीं मिलने के बाद बतौर अभिनेता अनुपम खेर को साल 1982 में प्रदर्शित फिल्म 'आगमन' में काम करने का मौका मिला, लेकिन फिल्म के असफल हो जाने के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने का मौका मिला।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.