Rashmika-Vijay Record: कोहली ही नहीं, अब रश्मिका-विजय देवरकोंडा ने तोड़ा मेसी-रोनाल्डो का रिकॉर्ड, बने नंबर-1
TV9 Bharatvarsh March 07, 2026 07:43 PM

Rashmika-Vijay Wedding Record: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ने नया ट्रेंड सेट कर दिया. फैशन ट्रेंड के मामले में जहां पिछले कुछ वक्त से लगभग सेलिब्रिटी शादियों में एक जैसा स्टाइल देखने को मिल रहा था. तो इस बार न सिर्फ रश्मिका ने अपनी संस्कृति और परंपरा को आगे रखकर सबको इम्प्रेस किया. विजय देवरकोंडा का अंदाज भी सबको काफी पसंद आया. हालांकि, उनकी शादी की तस्वीरों ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े. विराट कोहली की सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली फोटो को पीछे छोड़ने के बाद अब रश्मिका और विजय ने एक और रिकॉर्ड बनाया है. वो कैसे लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से आगे निकल गए हैं, जान लीजिए.

दरअसल 26 फरवरी को रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ वेडिंग तस्वीरें शेयर की थी. इन तस्वीरों को अबतक 28.2 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं. जो एशिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट बन गई है. इस तस्वीर ने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था. हालांकि, दोनों स्टार्स की शादी की तस्वीरों से पहले मोस्ट लाइक तस्वीर का रिकॉर्ड कोहली के पास था. जहां विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले पोस्ट पर 22 मिलियन से ज्यादा लाइक हैं, पर रश्मिका ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया.

VIROSH ने मेसी और रोनाल्डो को छोड़ा पीछे

कुछ वक्त पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सामने आया था, जो कि Manyavar के लिए शूट किया गया था. जिसमें दोनों को साथ देखकर फैन्स भी खुश हो गए थे. लहंगे में रश्मिका मंदाना और शेरवानी में विजय देवरकोंडा के इस वीडियो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. 5 दिन पहले अपलोड किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8.4 मिलियन लाइक मिल चुके हैं. जबकि, अबतक 109 मिलियन लोगों ने वीडियो देख लिया है. अब, इस शादीशुदा जोड़े के इस खास वीडियो ने ऑनलाइन इतिहास रच दिया है. दरअसल इस क्लिप ने ऑफिशियली फुटबॉल के लीजेंड्स लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो वाले आइकॉनिक कैंपेन पोस्ट को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल यह दुनिया भर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला पोस्ट बन गया है.

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer: पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा धुरंधर 2 ट्रेलर ने 3 मिनट में मचाई तबाही

दरअसल मेसी और रोनाल्डो के फुटबॉल मोमेंट वाले पोस्ट को पहले 8.1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले थे. वहीं विजय और रश्मिका के वीडियो ने अब 8.4 मिलियन लाइक्स को पार कर लिया है, जिसने एक नया ग्लोबल बेंचमार्क सेट कर दिया है. हालांकि, लोगों का मानना है कि दोनों की बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीता. दोनों के लुक, ज्वेलरी से लेकर सबकुछ लोगों को काफी पसंद आया है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.