नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में मचे घमासान और ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया को तेल संकट के डर से कपा दिया है। हॉर्मुज की खाड़ी (Strait of Hormuz) में जारी उथल-पुथल को देखकर भारत के करोड़ों वाहन चालकों के मन में बस एक ही सवाल था— क्या कल सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगेंगे? क्या तेल की किल्लत होने वाली है? लेकिन अब सरकारी सूत्रों ने इन तमाम अटकलों और डर को पूरी तरह खारिज करते हुए देशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है।
पेट्रोल-डीजल के दाम रहेंगे स्थिर, घबराने की जरूरत नहींकेंद्र सरकार ने साफ शब्दों में आश्वासन दिया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई इजाफा नहीं होगा। सरकारी सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, भारत के पास तेल का पर्याप्त स्टॉक सुरक्षित है और स्थिति दिन-ब-दिन सुधर रही है। सरकार का यह भरोसा यह बताता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल के बावजूद, घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों को काबू में रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
भारत की मास्टर स्ट्रैटेजी: हॉर्मुज संकट का तोड़ निकालाभारत ने केवल जुबानी आश्वासन ही नहीं दिया है, बल्कि अपनी तेल सुरक्षा (Oil Security) को मजबूत करने के लिए जमीन पर भी बड़ा काम किया है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए भारत ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पहले भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का 60% हॉर्मुज के अलावा अन्य समुद्री रास्तों और स्रोतों से लाता था। अब इस हिस्सेदारी को बढ़ाकर 70% कर दिया गया है। यानी भारत ने अपनी तेल सप्लाई चेन को हॉर्मुज के युद्ध वाले रिस्क से 10% और ज्यादा सुरक्षित कर लिया है।
विपक्ष के आरोपों पर सरकार का करारा जवाबईंधन की कीमतों को लेकर हो रही राजनीति पर भी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। कांग्रेस द्वारा एलपीजी (LPG) की कीमतों को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए सरकार ने कहा कि रसोई गैस को लेकर किए जा रहे दावे पूरी तरह आधारहीन हैं। सरकार ने स्पष्ट किया कि उनका पिछला बयान केवल पेट्रोल और डीजल के संदर्भ में था। आज एक बार फिर आधिकारिक रूप से यह पुख्ता किया गया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
पैनिक न करें, सुरक्षित है देश का तेल स्टॉकहॉर्मुज में चल रहे संघर्ष पर भारत सरकार की बारीक नजर बनी हुई है। जिस तरह से सरकार तेल आयात के नए विकल्पों पर काम कर रही है, उससे साफ है कि आने वाले समय में भी ईंधन की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक में आकर पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। देश में ईंधन का भंडार पूरी तरह सुरक्षित है।