Mesh Weekly Rashifal 2026: मेष राशि के नौकरी-व्यापार में उन्नति, रिश्तों में खुशियां लेकर आया सप्ताह
पंडित सुरेश श्रीमाली March 08, 2026 09:42 AM

Mesh Weekly Rashifal 8 to 14 March 2026: मेष राशि वालों के लिए 8 से 14 मार्च 2026 तक का सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी यहां पढ़ें अपना साप्ताहिर राशिफल-

  • वीक स्टार्टिंग शुभता और सफलता लिए है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे. लंबे समय से अटके हुए कुछ काम भी अचानक गति पकड़ सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. बेस्ट फ्रेंड और रिलेटिव का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार के लोगों का सपोर्ट भी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बातचीत भी आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है.
  • नई वस्तुओं को खरीदने की प्लानिंग बनेंगी. घर की जरूरतों से जुड़ी चीजों के साथ-साथ लक्ज़री लाइफ से जुड़ी चीजों के घर में आने से खुशियों का माहौल रहेगा. घर की साज-सज्जा या किसी नई सुविधा को जोड़ने का विचार भी बन सकता है. परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे और घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा.
  • एम्प्लॉयड पर्सन के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होने वाला है. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा. मिड वीक कोई बड़ी उपलब्धि उनके खाते में आ सकती है, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. यदि आप जॉब चेंज की सोच रहे थे तो आपको बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा और नई दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है.
  • बिजनेसमैन को मनचाहा लाभ होगा. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है और व्यापार से जुड़े फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं. पूर्व में किए गए निवेश का फायदा होगा और कोई पुराना प्रोजेक्ट भी लाभ देने लगेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपको सफलता मिलेगी. आपके विरोधी खुद आपके पास सुलह-समझौते के लिए आएंगे और विवाद सुलझने की संभावना बनेगी.
  • प्रेम संबंध की दृष्टि से आपके लिए समय अनुकूल रहने वाला है. लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे और आपसी समझ भी मजबूत होगी. मैरिड लाइफ सुखमय बना रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ लंबी या छोटी दूरी के पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी. सेहत सामान्य रहेगी, फिर भी खान-पान और दिनचर्या का थोड़ा ध्यान रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी कब है, जानिए बासी भोजन का भोग लगने वाले बसोड़ा पर्व की परंपरा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.