Dubai Food Crisis: ईरान और इजरायल के बीच जंग और ईरान के होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) बंद होने का असर गहराता जा रहा है. अब इसके चलते संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लोगों को खाने की कमी का सामना करना पड़ सकता है. खासतौर पर दुबई में संकट कहीं ज्यादा है. दुबई के पास ताजी फल-सब्जियों का सिर्फ 8-10 दिन का ही स्टॉक बचा है.
ऐसा बताया जा रहा है कि बीते 7 मार्च को ही इसका स्टॉक 8 दिन का रह गया था. ईरान के होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को बंद करने के फैसले ने इस पूरे इलाके में शिपिंग लेन को रोक दिया है. इससे व्यापार में रुकावटें आ रही हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर समुद्री व्यापार में सुधार नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ जाएंगे.
NBT की रिपोर्ट के मुताबिक, एनालिस्ट शनाका एंस्लेम परेरा ने X पर लॉजिस्टिक्स चीफ स्टीफन पॉल का एक बयान शेयर किया. 5 मार्च को स्विस ब्रॉडकास्टर SRF से बात करते हुए पॉल ने कहा कि दुबई के पास अभी दस दिनों का ताजा खाने का सामान है, जिसका मतलब है कि शनिवार 07 मार्च 2026 तक उसके पास सिर्फ आठ दिन का खाना बचा रहा. उन्होंने यह जानकारी अपनी कंपनी द्वारा मॉनिटर किए गए सप्लाई चेन डेटा के आधार पर दी.
खाड़ी देश अपनी जरूरत का 80-90 परसेंट तक खाने-पीने कह चीजें दूसरे देशों से आयात करता है. गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल का 70 परसेंट खाना होर्मुज स्ट्रेट से होकर जाता है, जो एक जरूरी शिपिंग कॉरिडोर है, जिसे इजरायल और अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने ब्लॉक कर दिया है. समुद्री मार्ग के साथ-साथ ईरान और इजरायल के बीच चल रही लड़ाई की वजह से हवाई माल ढुलाई पर भी असर पड़ा है.
इसके विपरीत, UAE सरकार और वित्त मंत्रालय ने जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि देश के पास आवश्यक वस्तुओं का 4-6 महीने का रणनीतिक भंडार है. Lulu Group जैसे रिटेलर्स ने सप्लाई बनाए रखने के लिए चार्टर्ड कार्गो विमानों का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है ताकि भारत जैसे दूसरे देशों से ताजी फल-सब्जियां मंगाई जा सके.
सस्ते में बिक रहा सोना,ईरान में जंग के बीच यहां गोल्ड पर भारी डिस्काउंट; जानें आखिर क्यों?