Vrishabh Weekly Rashifal 2026: वृषभ के लिए सप्ताह रहेगा अनुकूल, करियर-बिजनेस में बढ़ेंगे मौके रिश्तों में लौटेगी मिठास
पंडित सुरेश श्रीमाली March 08, 2026 11:12 AM
Vrishabh weekly Rashifal 8 to 14 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए 8 से 14 मार्च 2026 तक का सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी यहां पढ़ें अपना साप्ताहिर राशिफल-
- वीक स्टार्टिंग अनुकूल रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपके अंदर एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. आप उन सभी समस्याओं को आसानी से सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे, जिनके चलते आप बीते दिनों से परेशान चल रहे थे. रुके हुए कामों में भी धीरे-धीरे गति आएगी और मानसिक तनाव कम होता हुआ महसूस होगा.
- किसी वरिष्ठ आदमी की मदद से आप घर-परिवार के किसी सदस्य या बेस्ट फ्रेंड्स के साथ हुई गलतफहमी दूर होगी. रिश्तों में फिर से मिठास लौटेगी और आपसी संवाद बेहतर बनेगा. परिवार के साथ बैठकर किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी हो सकती है, जिससे कई पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं.
- बिजनेसमैन को कारोबारी मामले में अनुकूलता आएगी. बिज़नेस एक्सटेंड की दिशा में कदम बढ़ाएंगे और नए अवसरों की तलाश भी करेंगे. किसी नई योजना या साझेदारी पर विचार हो सकता है, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है. मार्केट में आपकी प्रतिष्ठा भी मजबूत होगी.
- ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी. आपकी मेहनत और लगन को देखकर सीनियर्स प्रभावित होंगे. संभव है कि आपको कोई बड़ी रेस्पोंसिबिलिटी भी मिल जाए, जिसे निभाने में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है. हालांकि उसमें आपको सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे.
- एम्प्लॉयड पर्सन की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. हालांकि सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन भी खूब खर्च होगा. घर के लिए कोई महंगी या उपयोगी वस्तु खरीदने का योग बन सकता है. भूमि-भवन और वाहन का सुख मिल सकता है. पैतृक प्रॉपर्टी से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी और लंबे समय से रुके कार्य आगे बढ़ सकते हैं.
- न्यू जनरेशन का अधिकांश समय मौज मस्ती में बीतेगा. दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि खुद की सेहत और संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता सता सकती है, इसलिए थोड़ी सतर्कता बरतना जरूरी होगा.
- प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ बेहतर बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। लव पार्टनर के साथ विश्वास और प्रेम बढ़ेगा तथा एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलेगा. मैरिड लाइफ सुखमय बना रहेगा. परिवार के साथ किसी यात्रा या धार्मिक स्थल पर जाने की योजना भी बन सकती है. दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा, तभी स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा.
Mesh Weekly Rashifal 2026: मेष राशि के नौकरी-व्यापार में उन्नति, रिश्तों में खुशियां लेकर आया सप्ताह