मिथुन राशि के लिए राहत भरा रहेगा 8 से 14 मार्च तक समय, लेकिन सतर्कता से बढ़ाएं कदम
पंडित सुरेश श्रीमाली March 08, 2026 11:12 AM

Mithun Weekly Rashifal 8 to 4 March 2026: मिथुन राशि वालों के लिए 8 से 14 मार्च 2026 तक का सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी यहां पढ़ें अपना साप्ताहिर राशिफल-

  • वीक स्टार्टिंग किसी बड़ी समस्या के दूर होने पर राहत की सांस लेंगे. लंबे समय से मन में चल रही चिंता या तनाव में कमी आएगी. शत्रु, भय या बाधा के दूर होने से मन को सुकून मिलेगा और आप खुद को पहले से ज्यादा हल्का महसूस करेंगे. इस दौरान आप अपने अधूरे कार्यों को दोबारा नई ऊर्जा के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे.
  • ऑफिस में सीनियर एंड जूनियर के साथ उपजी गलतफहमी दूर होगी. कार्यस्थल का माहौल पहले की तुलना में बेहतर बनेगा और टीम के साथ तालमेल भी मजबूत होगा. किसी अपोजिट जेंडर की मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं.
  • बिजनेसमैन का बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और व्यापार में नई योजनाओं पर काम करने का उत्साह बढ़ेगा. यदि आप लंबे समय से किसी नए चीज का कारोबार करने की सोच रहे थे तो बेस्ट फ्रेंड्स की मदद से इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. उनके सुझाव और सहयोग से आपको सही निर्णय लेने में सहायता मिलेगी.
  • पॉलिटिशियन किसी पद या अहम जिम्मेदारी मिलने की राह तक रहे थे, उनका इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है. हालांकि धैर्य बनाए रखने से भविष्य में बेहतर अवसर मिलने की संभावना बनी रहेगी.
  • मिड वीक ऑफिस में अपने विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. जल्दबाजी में कोई बड़ी गलती या नुकसान हो सकता है, इसलिए प्रत्येक काम को सोच-समझकर और सावधानी से करें. वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है.
  • प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें. छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखना जरूरी होगा. खट्टी-मीठी तकरार के बीच दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा.

Vrishabh Weekly Rashifal 2026: वृषभ के लिए सप्ताह रहेगा अनुकूल, करियर-बिजनेस में बढ़ेंगे मौके रिश्तों में लौटेगी मिठास

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.