इस सप्ताह मिलेगी सपनों को उड़ान, कन्या राशि वाले पढ़ें सप्ताहिक राशिफल
पंडित सुरेश श्रीमाली March 08, 2026 12:42 PM

Kanya Weekly Rashifal 1 to 7 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए 8 से 14 मार्च 2026 तक का सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी यहां पढ़ें अपना साप्ताहिर राशिफल-

  • वीक स्टार्टिंग सपनों को पूरा होने जैसा रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपके जीवन में सकारात्मकता और उत्साह का माहौल बना रहेगा. संतान पक्ष की ओर से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार के लोग इस खुशी को मिलकर सेलिब्रेट कर सकते हैं और घर में उत्सव जैसा वातावरण बना रह सकता है.
  • आप अपने परिवार के साथ किसी पर्यटन क्षेत्र या तीर्थ की यात्रा पर निकल सकते हैं. यह यात्रा न सिर्फ आनंददायक होगी बल्कि आपके मन को भी सुकून देने वाली साबित होगी. इस दौरान आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसते-गाते और यादगार पल बिताने में बीतने वाला है.
  • यदि आप लंबे समय से किसी सुख-सुविधा से जुड़ी चीज को खरीदने की सोच रहे थे तो आपका सपना साकार हो सकता है. घर के लिए कोई नई वस्तु, वाहन या अन्य सुविधा से जुड़ी चीज खरीदने का योग बन सकता है. घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय आपको अपने पिता का विशेष रूप से साथ और सहयोग मिलेगा, जिससे आपके निर्णय मजबूत और सफल साबित होंगे.
  • टारगेट ओरिएंटेड जॉब करने वालों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा और वे बड़ी आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे. एम्प्लॉयड पर्सन की आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. ऑफिस में सीनियर एंड जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा और कार्यस्थल का माहौल आपके पक्ष में बना रहेगा.
  • बिज़नेस में लाभ और मनचाहा विस्तार होगा. व्यापार से जुड़े लोग नए अवसरों का लाभ उठा सकते हैं. जो लोग फॉरेन से जुड़ा बिज़नेस एंड करियर बनाने की सोच रहे थे, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे भविष्य की योजनाएं गति पकड़ेंगी.
  • प्रेम संबंध की दृष्टि से आपके लिए यह समय बेहद शुभ साबित होने जा रहा है. आपको अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा. मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बना रहेगा. न्यू मैरिड कपल को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. सेहत सामान्य रहेगी, फिर भी नियमित दिनचर्या बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

Singh Weekly Rashifal 2026: सिंह राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत में चुनौतियां, लेकिन अगले 7 दिनों

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.