Renault की 2 नई SUVs आने को तैयार, 10 दिन में Duster और Bridger की एंट्री
TV9 Bharatvarsh March 08, 2026 02:42 PM

इस साल की शुरुआत में, रेनॉल्ट ने अपनी नई प्रोडक्ट रणनीति की घोषणा की जिसमें 2026 में तीसरी जनरेशन की डस्टर के साथ शुरू करते हुए हर साल नए मॉडल लॉन्च करना शामिल है. इस रणनीति के साथ, फ्रांसीसी वाहन निर्माता कंपनी का टारगेट अगले पांच साल में 3-5 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है.

रेनॉल्ट डस्टर 17 मार्च, 2026 को लॉन्च होने वाली है, जिसमें आधुनिक डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और ज्यादा पावरफुल टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होंगे. हाल ही में, रेनॉल्ट ब्रिजर कॉन्सेप्ट एसयूवी का आधिकारिक टीजर जारी होने के बाद से ये चर्चा में है. ये कॉन्सेप्ट लगभग 4 मीटर से कम लंबाई वाली एसयूवी का प्रीव्यू है, जिसे भारत में डिजाइन और डेवलप किया जाएगा.

ब्रिजर का वैश्विक स्तर पर 10 मार्च को शुभारंभ होने वाला है, लेकिन भारतीय सड़कों पर आने में अभी कुछ समय लगेगा.रेनॉल्ट की नई डस्टर और ब्रिज्जर कॉन्सेप्ट एसयूवी अगले 10 दिनों में काफी चर्चा बटोरने वाली हैं. चलिए आपको बताते हैं इस कार में आपको क्या कुछ खास मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- स्पीड और स्टाइल का कॉम्बो! ये स्पोर्टी कारें देती हैं जबरदस्त परफॉर्मेंस, i20 N Line से Kylaq तक शामिल

पेट्रोल खर्च होगा कम! SUV से Sedan तक, Honda की 3 Hybrid कारें जल्द होंगी लॉन्च

नई रेनॉल्ट डस्टर

शुरुआत में, नई डस्टर 1.3 लीटर टर्बो और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी, जो लगभग 163 बीएचपी और 280 एनएम का टॉर्क और 100 बीएचपी और 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करेंगे. सभी वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड होगा, जबकि 6-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन केवल 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा. 1.8 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन वाली डस्टर हाइब्रिड, दिवाली 2026 तक लाइनअप में शामिल होने के लिए तैयार है.

रेनॉल्ट ब्रिजर

टीजर में कॉन्सेप्ट का चौकोर और सीधा सिल्हूट दिखाया गया है, जो लैंड रोवर डिफेंडर से इंस्पायर लगता है. इसमें खास डिजाइन वाले टेललैंप, टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील और ‘ब्रिजर कॉन्सेप्ट’ लिखा हुआ है. रेनॉल्ट ने अभी तक स्पेसिफिकेशन जारी नहीं किए हैं; हालांकि, ये पुष्टि की है कि ये मॉडल एक “अर्बन” एसयूवी होगी और इसमें जगह की कोई कमी नहीं होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेनॉल्ट ब्रिजर को मारुति जिम्नी और महिंद्रा थार 3-डोर के मुकाबले में उतारा जा सकता है. ये एसयूवी किगर के 100bhp, 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन को शेयर कर सकती है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.