Kylaq प्लेटफॉर्म पर बनेगी नई Volkswagen SUV, फीचर्स होंगे दमदार, Brezza-Venue को देगी टक्कर
TV9 Bharatvarsh March 08, 2026 03:42 PM

सब-4 मीटर SUV सेगमेंट पहले से ही कई कारों से भरा हुआ है, लेकिन आने वाले समय में इसमें और नए मॉडल जुड़ने वाले हैं. रेनॉल्ट, फॉक्सवैगन, होंडा और विनफास्ट जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में नई गाड़ियां लाने की तैयारी कर रही हैं. वहीं स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया की बात करें तो स्कोडा के पास पहले से काइलैक है, जबकि फॉक्सवैगन 2027 के मध्य तक नई सबकॉम्पैक्ट SUV लॉन्च कर सकती है.

अलग-अलग स्टाइलिंग

फॉक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक की तरह आने वाली फॉक्सवैगन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी भी स्कोडा काइलाक के प्लेटफॉर्म इंजन और फीचर्स को साझा करेगी. हालांकि, ये फॉक्सवैगन की डिजाइन को अपनाएगी और स्कोडा की अपनी कार से अलग दिखेगी. फिलहाल प्रोडक्शन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इस मॉडल में नया ग्रिल, फ्रंट और रियर बंपर नई फ्रंट और रियर लाइट्स और थोड़ा रियर सेक्शन होगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉक्सवैगन की एसयूवी लाइनअप में स्पोर्टी जीटी लाइन ट्रिम्स शामिल हो सकती हैं जिनमें ब्लैक एक्सेंट होंगे. इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. नई फॉक्सवैगन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में स्कोडा की एसयूवी से ज़्यादा फीचर्स होने की संभावना है, जिन्हें बाद में क्यलाक लाइनअप में भी शामिल किया जा सकता है.

ये भी पढे़ं- Renault की 2 नई SUVs आने को तैयार, 10 दिन में Duster और Bridger की एंट्री

स्पीड और स्टाइल का कॉम्बो! ये स्पोर्टी कारें देती हैं जबरदस्त परफॉर्मेंस, i20 N Line से Kylaq तक शामिल

इंजन, गियरबॉक्स और फीचर्स

इंजन की आधिकारिक खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. हालांकि, वीडब्ल्यू की कॉम्पैक्ट एसयूवी को स्कोडा काइलाक के 1.0 लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और दो गियरबॉक्स ऑप्शन – 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ पेश किया जा सकता है. डायरेक्ट इंजेक्शन और टर्बोचार्जिंग के साथ, ये इंजन 115 बीएचपी की अधिकतम पावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.

Kylay की तरह ही, Volkswagen की नई सब-4 मीटर SUV में भी आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक होने की संभावना है. इसका सस्पेंशन सिस्टम Skoda Kushaq से लिया जा सकता है, जिसमें आगे इंडिपेंडेंट और पीछे नॉन-इंडिपेंडेंट टॉर्शन बीम यूनिट का इस्तेमाल होता है.नई फॉक्सवैगन स्मॉल एसयूवी की कीमतें एंट्री-लेवल वेरिएंट के लिए लगभग 7.60 लाख रुपये से शुरू होने और फुली-लोडेड वेरिएंट के लिए 13-14 लाख रुपये तक जाने की उम्मीद है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.